Palak Tiwari संग रिश्ते पर छलका राजा चौधरी का दर्द, Ibrahim संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 05:07 PM (IST)

नारी डेस्क : सालों बाद एक बार फिर श्वेता तिवारी के पहले एक्स पति और पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। पहले उन्होंने अपनी एक्स वाइफ के बारे में बहुत सारे सीक्रेट्स शेयर किए और अब बेटी पलक के इब्राहिम के साथ रिश्ते को लेकर भी उन्होंने बात की। पहले बता दें कि कुछ सालों के प्यार लव मैरिज के बाद, श्वेता और राजा का रिश्ता कड़वाहट में बदल गया था और दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए और फिर अलग हो गए। तलाक के बाद पलक अपनी मां के साथ ही रहती है। राजा के साथ उन्हें बहुत कम ही देखा गया है अब लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटी के साथ रिश्ते पर बात की और कहा कि उनका अपनी बेटी के साथ कोई बोन्ड नहीं है।

PunjabKesari

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में राजा चौधरी ने बेटी पलक तिवारी पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने पलक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है और वो बेटी की जिंदगी को फॉलो नहीं करते हैं क्योंकि उनकी तस्वीरें देखकर वो इमोशनल हो जाते हैं। बेटी पलक की उनके साथ दूरियां उन्हें तकलीफ देती है लेकिन उन्होंने इस सच्चाई को एक्सेप्ट कर लिया है क्योंकि पलक उन्हें पिता नहीं मानतीं।

यें भी पढ़ें : दिमाग की नस फटने से 1 दिन पहले शरीर देता है ये संकेत, लापरवाही सबसे बड़ी गलती

 

इब्राहिम के साथ पलक की डेटिंग की खबरों में राजा चौधरी को जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इन सब चीजों की परवाह नहीं करते हैं, क्योंकि वो बेटी की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं देते। अगर वो (पलक) मेरी जिंदगी का हिस्सा होती तो मैं इस चीज के बारे में सोचता लेकिन वो मुझे पिता ही नहीं मानती है।

PunjabKesari

आगे उन्होंने कहा कि 'पलक की डेटिंग को लेकर उनकी मां से सवाल करना चाहिए। मैं सिर्फ पलक का बायोलॉजिकल पिता हूं। मुझे यही बोला गया है। मुझे ये भी बोला गया है कि मेरा पलक की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। तो अब कोई क्या ही कर सकता है। हालांकि इसके साथ राजा चौधरी ने ये भी क्लीयर कर दिया कि भले ही वो बेटी पलक तिवारी की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देते लेकिन जब भी उन्हें उनकी जरूरत पड़ेगी वो अपनी बेटी का साथ देंगे।

यें भी पढ़ें : गुणों से भरपूर मखाना इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए

 

राजा बोले- अगर पलक मुझसे आधी रात को भी कॉन्टैक्ट करेगी, तो मैं उसका साथ दूंगा लेकिन उसकी जिंदगी में मेरी कोई जरूरत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह उनकी तस्वीरें, वीडियोज नहीं देखना चाहता, क्योंकि वह अपने हिससे की भीख मांग चुका हूं। पिछले 18 सालों में उनकी पलक से सिर्फ 2-3 बार ही बात हुई है। खैर इब्राहिम और पलक की जोड़ी आपको कैसी लगती है, क्या आप चाहते हैं कि दोनों ऑफिशियल कपल भी बनने चाहिए तो कमेंट बॉक्स में शेयर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static