गुणों की खान है मुनक्का, पेट और फेफड़ों के रोगों से दिलाता है मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 12:08 PM (IST)

मुनक्के का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुनक्का खाने में ना सिर्फ सवादिष्ट होता है बल्कि ये काफी पोष्टिक तत्वों से भरपूर भी होता है। इस में विटामिन-A और विटामिन-E पाया जाता है जो स्किन से लेकर वात, पित्त और कफ जैसी परेशानियों के लिए लाभदायक होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और यह पेट और फेफड़ों के रोगों में भी बहुत लाभकारी है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इससे कई प्रकार के और भी फायदे होते हैं जिनके बारे में हम आपको आज बताने जा रहे है।

PunjabKesari

भीगो कर खाने से

10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें। सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है। 

मुनक्के में लहसुन मिलाकर

भूने हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई वायु (गैस) बाहर निकल जाती है और कमर के दर्द में लाभ होता है।

हिमोग्लोबिन की कमी को करे पूरा

मुनक्के के सेवन से कमजोरी मिट जाती है और शरीर पुष्ट हो जाता है। मुनक्के में लौह तत्व आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह हिमोग्लोबिन खून के लाल कण को बढ़ाता है। 

चक्कर आने बंद

4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं।  

PunjabKesari

खून को करे साफ

10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें। सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है। 

खांसी से निजात

5 मुनक्के लेकर उसके बीज निकल लें , अब इन्हें तवे पर भून लें तथा उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिला ले। इन्हें कुछ देर चूस कर चबा लें ,खांसी में लाभ होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static