छोटे बीज, बड़े फायदे: पेट-दिल और स्किन के लिए रामबाण, जानें कैसे करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:25 AM (IST)

नारी डेस्क : पीता को आमतौर पर एक हेल्दी फल के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसके बीजों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार पपीते के छोटे-छोटे काले बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर हैं पपीते के बीज

पपीते के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और उसे अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

पाचन तंत्र और डिटॉक्स के लिए असरदार

विशेषज्ञ मानते हैं कि पपीते के बीज प्राकृतिक डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करते हैं।
ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं
कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत देते हैं
शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं
इसके अलावा ये लीवर और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर करने में भी सहायक माने जाते हैं।

यें भी पढ़ें : क्या आपकी नाक भी हो रही है बड़ी? जानिए इसके पिछे कारण

 

दिल और जोड़ों के लिए भी फायदेमंद

पपीते के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
सूजन को कम करते हैं
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत देते हैं
कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं
इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

PunjabKesari

संक्रमण से बचाव और त्वचा के लिए लाभ

इन बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, 
जो पेट के हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं
त्वचा को स्वस्थ और साफ रखने में सहायक होते हैं
बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

यें भी पढ़ें : शरीर में Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स

 

ऐसे करें पपीते के बीज का सेवन

पपीते के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना आसान है।
बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें
रोज सुबह एक चुटकी गुनगुने पानी के साथ लें
सलाद, दही या स्मूदी में मिलाकर खाएं
हल्का भूनकर मसाले की तरह इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

सेवन से पहले रखें ये सावधानियां

सीमित मात्रा में ही सेवन करें
अधिक सेवन से पेट में जलन हो सकती है
गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे डॉक्टर की सलाह लेकर ही सेवन करें।

पपीते के बीज, जिन्हें अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, वास्तव में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से इनका सेवन करने पर ये पेट, दिल और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static