सिर्फ हरा धनिया ही नहीं इसके बीज के भी हैं कई फायदे, थायराइड के मरीजों के लिए है वरदान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 03:16 PM (IST)

नारी डेस्क:  सिर्फ दवाओं पर निर्भर हुए बिना, सही खान-पान की मदद से हाइपोथायरायडिज्म को मैनेज करना मुमकिन है। हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हार्मोन नहीं बनाती, इसका असर आपके एनर्जी लेवल, वज़न और पूरी सेहत पर पड़ सकता है। आज हम आपको किचन में इस्तेमाल की जाने वाली एक आम सी  चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो थायरॉइड के मरीजों के लिए अमृत से कम नहीं 

PunjabKesari
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया पत्ती का इस्तेमाल ताे हर कोई करता है लेकिन इसके बीज भी बेहद फायदेमंद है। धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि। पारंपरिक भारतीय उपचारों में थायरॉइड के स्वास्थ्य के लिए धनिया के बीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन थायरॉइड को प्राकृतिक रूप से ठीक करने और थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

PunjabKesari
सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी पीना बहुत लाभदायक माना जाता है। बस 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज रात भर पानी में भिगोकर रखें, और सुबह उस पानी को पी लें। माना जाता है कि यह प्राचीन तरीका थायरॉइड हॉर्मोन को संतुलित करने और थायरॉइड के समग्र कामकाज को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं भी दूर हो जाती है। यह एसिडी की समस्या होने से रोकता है, जिससे जलन, गैस आदि जैसी परेशानियां नहीं होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static