सुबह एक ही टाइम पर जाएं Toilet, नहीं तो बिगड़ जाएगा पेट का पूरा सिस्टम
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:56 PM (IST)
नारी डेस्क: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्या बहुत आम हो गई है। क्या आप जानते हैं कि सुबह शौच के लिए लेट होने पर पेट का पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है। एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का कहना है कि आपकी आंत (Colon) आपकी दिनचर्या को पहचानती है अगर आप रोज लेट होते हैं, तो आपकी बॉडी का बाउल रिदम भी बिगड़ जाता है। यानी अगर आपका रूटीन गड़बड़ है, तो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं होना तय है।

क्या होता है “बाउल रिदम”?
हमारी बड़ी आंत (Colon) एक तय समय पर साफ होने की आदत बना लेती है। अगर आप रोज एक समय पर उठते, खाते और टॉयलेट जाते हैं, तो पाचन तंत्र सही काम करता है। अगर इसमें कोई भी देरी होती है, तो ये सभी सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। यानी कि रूटीन बिगड़ा, तो पेट भी बिगड़ा।
बाउल रिदम सुधारने केआसान हैक्स
रोज एक ही समय पर टॉयलेट जाएं: चाहे शुरुआत में प्रेशर न भी बने, फिर भी रोज एक समय पर बैठें, इससे आंत को “टाइम सिग्नल” मिलता है
सुबह उठते ही पानी पिएं: सुबह उठते ही 1–2 गिलास गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद है, इससे आंत एक्टिव हो जाती है। सुबह का पानी, पेट का सफाई कर्मी है।
फाइबर से भरपूर डाइट लें: हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, चिया सीड्स फाइबर मल को सॉफ्ट बनाता है और आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है
हल्की एक्सरसाइज करें: सुबह की वॉक या योग करने सेपाचन तंत्र एक्टिव होता है। सुबह चाय या कॉफी लेने से बाउल मूवमेंट ट्रिगर हो सकता है, लेकिन ज्यादा कैफीन से बचें
टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल बंद करें: ज्यादा देर बैठना और ध्यान भटकना बाउल रिदम खराब करता है। शरीर के सिग्नल पर ध्यान दें टॉयलेट समय ‘स्क्रॉल टाइम’ नहीं ‘बॉडी टाइम’ है।

ये गलतियां बिल्कुल न करें
बार-बार मल रोकना,अनियमित खाने का समय, पानी कम पीना, देर रात तक जागना। खास बात अगर आप रोज एक तय रूटीन बना लें, तो कब्ज और पेट की ज्यादातर समस्याएं खुद ठीक हो सकती हैं। आपकी आंत घड़ी की तरह काम करती है बस उसे सही समय देना जरूरी है।

