अब दालें खाने से ना फूलेगा पेट और ना ही बनेगी गैस, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई काम की ट्रिक
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 02:49 PM (IST)
नारी डेस्क: दालें विटामिन और खनिजों का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जिनमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फोलेट शामिल हैं। इसके अलावा, जिन आहारों में दालें शामिल होती हैं, उनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है; यही बात उन्हें उन शाकाहारियों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है, जो प्रोटीन से भरपूर भोजन की तलाश में हैं लेकिन इन्हें खाने के बाद कई लोगों को पेट फूलना (ब्लोटिंग) और गैस की समस्या होती है। इसकी वजह है इनमें मौजूद “ओलिगोसैकराइड्स” नाम के कार्बोहाइड्रेट, जो आसानी से पचते नहीं हैं।
क्या है ‘Soak & Spice’ मेथड?
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, दालों को भिगोने का समय बहुत मायने रखता है, क्योंकि इससे गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है, मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है, दालें जल्दी पकती हैं, और प्रोटीन को पचाना आसान हो जाता है। इसलिए, हमारी आज की टिप यह है: दालों का सेवन करने से पहले उन्हें हमेशा अच्छी तरह से भिगो लें। बीन्स को 8–12 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें, सुबह उस पानी को फेंक दें और ताजा पानी से पकाएं। इससे गैस बनाने वाले तत्व काफी हद तक कम हो जाते हैं।
मसालों का सही इस्तेमाल (Spice trick)
बीन्स पकाते समय ये मसाले जरूर डालें जीरा, हींग, अदरक, सौंफ ये मसाले गैस और ब्लोटिंग को कम करते हैं और पाचन सुधारते हैं। दाल को अच्छी तरह नरम होने तक पकाएं, अधपके बीन्स ज्यादा गैस बनाते हैं। अंकुरित करने के लिए दाल को 1 दिन के लिए कपड़े में बांध दें, हल्का स्प्राउट आने दें। इससे बीन्स और ज्यादा आसानी से पचते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
अगर आपकोदालों से ज्यादा गैस होती है, तो शुरुआत में कम मात्रा लें, धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं। खाने के बाद हल्की वॉक करें, ज्यादा तेल और मसाले से बचें। रात में भारी बीन्स खाने से बचें। ‘Soak & Spice’ मेथड अपनाकर आप बिना पेट फूलने की समस्या के बीन्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं। सही तैयारी और सही मसाले आपकी डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और गैस की परेशानी से बचाते हैं।

