पेट फूलना और गैस की समस्या? हींग-सोडा से पाएं मिनटों में राहत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:21 PM (IST)

नारी डेस्क : आज की तेज़-तर्रार लाइफस्टाइल और बदलती खान-पान की आदतों के कारण पेट की गैस और सूजन आम समस्याओं में शामिल हो गई हैं। खाना जल्दी-जल्दी खाने, तैलीय और भारी भोजन करने या पाचन तंत्र कमजोर होने से पेट में गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द और बेचैनी होने लगती है। हालांकि, मेडिकल साइंस ने कई उपाय बताए हैं, लेकिन घरेलू और आसान उपाय, जैसे हींग-सोडा पानी, तुरंत राहत दिलाने में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाओं की बजाय ऐसे प्राकृतिक उपाय अपनाना सुरक्षित और कारगर है।

पेट फूलने और गैस बनने के मुख्य कारण

भारी या तैलीय भोजन: खाने को पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है।
पाचन में दिक्कत: भोजन ठीक से न पचने के कारण गैस बनती है।
खान-पान की आदतें: जल्दी-जल्दी खाना या पानी न पीना।
तनाव और नींद की कमी: मानसिक तनाव और अनियमित नींद भी पाचन को प्रभावित करती हैं।
इन कारणों से पेट में गैस बनती है और कभी-कभी यह सांस लेने में तकलीफ और तेज दर्द का कारण भी बन जाती है।

PunjabKesari

हींग-सोडा पानी: आसान और असरदार उपाय

गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए हींग-सोडा पानी सबसे आसान और सुरक्षित उपाय है। 
इसे बनाने और पीने का तरीका बहुत सरल है
आधा गिलास हल्का गर्म पानी लें।
इसमें डालें: आधा चम्मच बेकिंग सोडा
चुटकी भर हींग और थोड़ी पिसी अजवाइन
(इच्छानुसार) आधा नींबू
सारी चीजें अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत पी लें।
विशेषज्ञों के अनुसार, इसे पीने के कुछ ही मिनटों में पेट फूलने और गैस की समस्या में राहत मिलती है।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

 

हींग के फायदे

हींग में एंटीफ्लैटुलेंट और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। 
ये पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने और पाचन क्रिया को उत्तेजित करने में मदद करते हैं।
पेट की सूजन कम होती है।
पाचन प्रणाली मजबूत होती है।
गैस और पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है।

PunjabKesari

बेकिंग सोडा के फायदे

बेकिंग सोडा भी पेट में गुड़गुड़, एसिडिटी और गैस की समस्या में तुरंत आराम देता है।
पेट की सफाई करता है।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
तेज़ी से राहत दिलाता है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

कब डॉक्टर से सलाह लें?

हालांकि हींग-सोडा और अन्य घरेलू उपाय पेट की गैस और सूजन में तुरंत राहत दिला सकते हैं, फिर भी कुछ परिस्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अगर आपको लगातार पेट में दर्द या सूजन हो रही हो, बार-बार उल्टी या दस्त हो रहे हों, या ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी कोई समस्या हो, तो अपने चिकित्सक से सलाह लें। ऐसे मामलों में घरेलू उपाय पर्याप्त नहीं होते और सही इलाज जरूरी होता है।

PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज

खाने में नियमित रूप से हींग का इस्तेमाल करें।
तैलीय और भारी भोजन से बचें।
पर्याप्त पानी पीएं और धीरे-धीरे भोजन करें।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप पेट की गैस, सूजन और पाचन संबंधी परेशानियों से आसानी से निजात पा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static