World Oral Health Day 2026: मसूड़ों से खून आना मामूली नहीं, दिल की बीमारी का संकेत

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 11:31 AM (IST)

नारी डेस्क : हर साल 20 मार्च को पूरी दुनिया में World Oral Health Day मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मुंह और दांतों की सेहत के प्रति जागरूक करना है। साल 2026 की थीम “A Happy Mouth is a Happy Life” है, जो यह संदेश देती है कि एक स्वस्थ मुंह ही खुशहाल जीवन की कुंजी है।
आज के समय में लोग अपनी ओरल हेल्थ को उतनी गंभीरता से नहीं लेते, जितनी लेनी चाहिए। खासकर मसूड़ों से खून आना जैसी समस्या को लोग छोटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह कई बड़ी बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है।

मसूड़ों से खून आना क्यों है खतरनाक?

ब्रश करते समय या कभी-कभी बिना वजह मसूड़ों से खून आना एक आम समस्या लग सकती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह सामान्य नहीं है। यह संकेत हो सकता है। मसूड़ों में सूजन (Gingivitis), बैक्टीरियल इंफेक्शन और गम डिजीज की शुरुआत होना। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह समस्या पीरियडोंटाइटिस (Periodontitis) जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकती है, जिसमें दांतों के गिरने तक का खतरा होता है।

PunjabKesari

दिल से कैसे जुड़ा है मसूड़ों का संबंध?

बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मुंह की सेहत का सीधा असर दिल पर भी पड़ता है। जब मसूड़ों में सूजन या इंफेक्शन होता है, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया ब्लड स्ट्रीम के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच जाते हैं। इससे शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन बढ़ता है।यह स्थिति आगे चलकर Cardiovascular Disease का खतरा बढ़ा सकती है, जिसमें शामिल हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज। इसलिए, ओरल हेल्थ को नजरअंदाज करना सीधे दिल की सेहत के साथ जोखिम लेना है।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

 

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

यदि आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें
ब्रश करते समय खून आना
मसूड़ों में सूजन, दर्द या लालिमा
मुंह से लगातार बदबू आना
दांतों का हिलना या ढीला पड़ना
खाने के दौरान मसूड़ों में दर्द

PunjabKesari

ओरल हेल्थ का सही ध्यान कैसे रखें?

गम डिजीज से बचाव और इलाज के लिए रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है
सही आदतें अपनाएं
दिन में कम से कम 2 बार ब्रश करें
रोजाना फ्लॉसिंग करें
हर 6 महीने में डेंटल चेकअप करवाएं
ज्यादा मीठा और जंक फूड कम खाएं
धूम्रपान और तंबाकू से दूरी रखें।

यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब

 

सही ब्रशिंग तकनीक
सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें
हल्के हाथों से गोलाकार तरीके से ब्रश करें
2 मिनट तक ब्रश करना जरूरी है।

PunjabKesari

मसूड़ों को मजबूत बनाने के आयुर्वेदिक उपाय

प्राकृतिक और घरेलू उपाय भी मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं:
ऑयल पुलिंग: नारियल तेल से रोजाना कुल्ला करें
नीम की दातुन: एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर
त्रिफला पानी: कुल्ला करने से इंफेक्शन कम होता है
हल्दी-नमक पेस्ट: सूजन और दर्द में राहत
लौंग का तेल: मसूड़ों के दर्द में असरदार
नमक पानी के गरारे: सूजन कम करने में मदद
विटामिन-C युक्त आहार: आंवला, संतरा, नींबू जरूर शामिल करें।

मसूड़ों से खून आना एक छोटा लक्षण जरूर है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती है। यह न केवल दांतों की समस्या का संकेत है, बल्कि शरीर में छिपी गंभीर बीमारियों की ओर भी इशारा कर सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static