25 की हुईं ''वाइरल विंक गर्ल'' प्रिया प्रकाश वरियर, लाल साड़ी में फिर जीता फैंस का दिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 05:30 PM (IST)

नारी डेस्क: 7 साल पहले महज एक आंख मारने वाले वीडियो से रातोंरात मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश वरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। अब वे 25 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मासूमियत और सादगी अब भी उतनी ही दिलकश है। इस बार उन्होंने कोई हाई-फैशन ड्रेस नहीं, बल्कि देसी अंदाज़ चुना। लाल रंग की बेहद सिंपल साड़ी पहनकर कैमरे के सामने आईं प्रिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। उनकी यह साड़ी रेड-वाइट प्रिंट में थी, जिसे उन्होंने पारंपरिक तरीके से ड्रेप किया था, और शोल्डर पर पल्लू डालकर अपनी दिलकश अदाएं दिखाईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Prakash Varrier✨ (@priya.p.varrier)

 सादगी में छिपी खूबसूरती

प्रिया ने अपने इस लुक को बेहद सादगी से स्टाइल किया। बिना किसी हैवी ज्वेलरी के केवल छोटे-छोटे सिल्वर झुमके पहने और माथे पर लाल बिंदी लगाई। गले में कुछ भी न पहनकर उन्होंने अपने लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना दिया। गहरे गले वाला सिंपल रेड ब्लाउज़ और शॉर्ट स्लीव्स उनके स्टाइल में क्लासी टच जोड़ते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Prakash Varrier✨ (@priya.p.varrier)

 आज भी कायम है क्रेज

2018 में वायरल हुए उस छोटे से वीडियो ने प्रिया को ‘नेशनल क्रश’ बना दिया था। उस एक झलक से लोगों का दिल जीतने वाली प्रिया आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर लुक को सराहते हैं चाहे वो ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न।

 देसी अंदाज़ ने जीता दिल

आज जब ज़्यादातर सेलेब्स चमक-दमक और ब्रांडेड लुक्स में दिखते हैं, प्रिया का यह सिंपल और देसी लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि असली खूबसूरती सजावट में नहीं, बल्कि सादगी में होती है। बिना किसी ग्लैमर शो के भी उन्होंने अपने फैंस के दिलों में फिर से खास जगह बना ली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Prakash Varrier✨ (@priya.p.varrier)

प्रिया प्रकाश वरियर की यह तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि कभी-कभी एक सादा लुक भी लाखों दिलों को छू सकता है। उनकी मासूम मुस्कान और ग्रेस आज भी लोगों को उतनी ही मोह लेती है, जैसे पहली बार कैमरे पर आई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static