अस्पताल में भर्ती हुए प्रिंस और युविका, एक्टर ने कहा- यह बहुत दर्दनाक है

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 01:29 PM (IST)

टीवी के स्टाइलिश और क्यूट कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की सेहत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। प्रिंस और युविका को डेंगू हो गया है, जिस वजह से दोनों अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी खुद प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। इसके साथ ही एक्टर ने लोगों को फैले वायरल बुखार से खुद को बचाव रखने की हिदायत भी दी है। 

PunjabKesari

प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी युविका चौधरी की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर अस्पताल की है जहां वे एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रिंस ने कैप्शन में लिखा, 'हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे युविका चौधरी और गीतिका नरूला और डैड हम सभी वायरल से पीड़ित हैं। जो भी चंडीगढ़ और मोहाली की तरफ है मैं बताना चाहूंगा ये जो वायरल है हवा में फैला हुआ है और बहुत बुरा है। अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा। जो कि बहुत दर्दनाक है। कृप्या मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We will be fine soon ❤️ @yuvikachaudhary or di @narulageetika @rishavchhabraa and dad #waheguru #jaisaiji We all r suffering from viral 🤒🤒 And yesss jo bhe Chandigarh ya mohali ke side hai main batana chahu ga ye jo viral hai its in the air and ye bhttt worst hai agar kise ek ko bhe hua toh apke ghar main sab ko ho jai ga and its very painfull so plz maskkk phen k rakhna or bahar ka khana mat khana 🙏🏻

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on Oct 15, 2020 at 12:52am PDT

 

दोनों स्टार्स के डेंगू से पीड़ित होने की खबर मिलते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपनी शादी की दूसरी सालगिराह पर अपनी और युविका की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'शादी की सालगिराह मुबारक हो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। यार मैं कितना बुरा हूं लिखने में और फीलिंग बताने में कितना कुछ बोलना चाहता हूं पर बोल नहीं पा रहा हूं तुझसे। मैं बहुत लक्की हूं जो तुम मेरी पत्नी हो।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy anniversary gudiyaaaa i love u sooo much yaar main kitna bura hu likhne main or feeling express karne main kitna kuch bolna chata hu par bol nahe pa raha hu tujh se khubsurat soul main kabhe nahe dakha m lucky that u r my wife apke smile is everything for me hum kitne cartoon hai kitne filmy hai ye hum jante hai jab hum dono sath hai hume hum dono main puri duniya lagte hai kya kya karte hai hum pagal panti par baby mujhe apke sath soend kiya hua har pal acha lagta hai apne puri life sath ase he rehna hai jo bhe ups and down humne dakhe ya dakhe ge sath dakhe ge or khade rahe ge ,i love u sooo much @yuvikachaudhary or haan humare love story ek film ke story hai or vo film jo super hit hai like u said humare story humare fav hai ❤️ spcl thanks to @sharmaabhishekmr @abhinav_peer @depictions.photography for this beautiful clicksss

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on Oct 11, 2020 at 11:07pm PDT

 

प्रिंस आगे लिखते हैं, 'हम कितने कार्टून हैं कितने फिल्मी हैं ये हम जानते हैं। आपने पूरी जिंदगी ऐसे ही साथ रहना है। जो भी उतार-चढ़ाव हमने देखें या देखेंगे साथ देखेंगे और खड़े रहेंगे। हमारी लवस्टोरी एक फिल्म की स्टोरी है और वो फिल्म सुपरहिट है जैसे कि तुमने कहा था हमारी स्टोरी हमारी फेवरेट है।' गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात बिग बाॅस के घर में हुई थी। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीह आए और साल 2018 में वे शादी के बंधन में बंध गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static