Delivery के बाद पहले Periods में आ सकते है ये बदलाव, अभी से जान लें जरूरी बातें
punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 07:07 PM (IST)

प्रेगनेंसी के 9 महीने बाद जब पहली बार पीरियड्स आते हैं तो वो सामान्य पीरियड्स से अलग होते हैं। डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स होने पर आपको सामान्य से ज्यादा दर्द हो सकता है, फ्लो हैवी हो सकता है। दरअसल मासिक धर्म कब शुरू होगा यह पूरी तरह शिशु को स्तनपान कराने पर निर्भर करता है।
अगर कराती हैं ब्रेस्टफीडिंग
अगर कोई महिला स्तनपान कराती है तो पीरियड्स में थोड़ी देर हो सकती है। इसकी वजह है कि दूध के उत्पादन के लिए प्रोलैक्टिन हार्मोन की जरूरत होती है। जिसके कारण प्रजनन हार्मोन कम हो जाते हैं और पीरियड्स में देरी होती है। इन्ही में कुछ महिलाओं को स्तनपान करवाने की वजह से 6-8 महीने के बाद माहवारी आना शुरू होती है। जब आप दूध पिलाना बंद कर देती हैं तब पीरियड नार्मल तरीके से शुरू हो जाता है।
अगर नहीं कराती हैं ब्रेस्टफ्रीडिंग
अगर कोई महिला ब्रेस्टफ्रीडिंग नहीं कराती है तो उसे डिलिवरी के बाद 1 से लेकर 3 माह के अंदर पीरियड्स हो जाते है। अगर 3 महीने बाद आपको पीरियड्स न हो तो आपको गायनोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। जिससे पीरियड्स न होने का सही कारण सामने आए।
कितने दिन रहेंगे पीरियड्स
स्वास्थ्य स्थिति और हार्मोनल परिवर्तनों के आधार पर पीरियड्स सामान्य से अधिक समय तक रह सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं को 7 दिन पीरियड्स आते हैं जबकि कई मामलों में औरतों को 12 दिन अवधि रहती है। पहली अवधि के दौरान, गहरे रंग या चमकीले लाल थक्के दिखाई दे सकते हैं। यह आमतौर पर तब होता है जब आप भारी रक्तस्राव से गुजर रहे होते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज