परिणीति ने शादी में स्पेशल गाना गाकर दिया राघव को सरप्राइज, अलग तरीके से जताया प्यार
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 06:18 PM (IST)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी काफी प्राइवेट हुई जिसकी एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं आई। हालांकि शादी के बाद खुद ही परिणीति ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज किया। शाही अंदाज में ढोल नगाड़ों के साथ एक्ट्रेस ने अपनी शादी को खूब एंजॉय किया है। वहीं अब एक ओर सरप्राइज भी दोनों की शादी से सामने आया है। इस सरप्राइज की मानें तो एक्ट्रेस ने खास दिन पर पति के ऊपर कुछ अलग तरीके से प्यार लुटाया है।
कलीरों से लेकर दुपट्टे में लिखा पति का नाम
एक्ट्रेस ने अपने खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणीति ने अपने शादी के दुपट्टे से लेकर कलीरे हर जगह राघव का नाम लिखवाया था। एक्ट्रेस के कलीरों में राघव के नाम का आर था। ऐसे में इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राघव को कितना प्यार करती हैं।
जबकि उनके दुपट्टे में भी पीछे राघव का नाम लिखवाया था। हाल ही में परिणीति ने फैंस को खुद इसकी झलक दिखाई है।
राघव के लिए गाया गाना
रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में ओ पिया गाना बैकग्राउंड में बजाया गया था। जिसे एक्ट्रेस ने खुद गाया था। परिणीति एक्ट्रेस होने के साथ सिंगिंग का शौक भी रखती है। एक्ट्रेस के द्वारा गाया गया यह गाना गोरव दत्ता ने कंपोज किया है इसके लिरिक्स सनी एमआर हरजोर सिंह और गौरव ने लिखे हैं। इस गाने में हिंदी और पंजाबी बोल हैं जिसे एक्ट्रेस ने अपने प्यार राघव के लिए गाया है।
जल्द होगी दोनों की रिसेप्शन
इस गाने को सुनने के बाद फैंस परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सब एक्ट्रेस की आवाज के मुरीद हो गए हैं। आपको बता दें कि कपल जल्द ही रिसेप्शन पार्टी करने वाला है रिपोर्ट्स की मानें तो एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में होगी यहां उनके परिवार वाले और कुछ खास मेंबर्स शामिल होंगे। वहीं इसके अलावा राजनेताओं के लिए दिल्ली में और मुंबई में मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर