शेफाली जरीवाला के निधन से बुरी तरह टूटे पराग, हाथ में बीवी की फोटो लिए घुमते दिखे सड़कों पर
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 12:54 PM (IST)

नारी डेस्क: ‘‘कांटा लगा'' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पत्नी के निधन के कुछ घंटे बाद एक्टर पराग त्यागी को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया। इस दौरान वह अकेले नहीं थे उनके साथ परिवार का एक खास सदस्य भी था।
पराग अपने पालतू कुत्ते सिम्बा को घुमाने के लिए बाहर निकले, उनके हालत देखकर फैंस काफी दुखी हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिनेता अपने कुत्ते के साथ टहलते हुए दिखाई दिए। उनके पीछे उनकी टीम भी है, जो पपराज़ी को अभिनेता को कैमरे में कैद करने से रोकती नजर आ रही है। वायरल क्लिप में, दुखी पराग अपनी पत्नी की तस्वीर पकड़े हुए नजर आए। वह चेहरा छुका कर चुप चाप अपने डॉग के साथ निकल जाते हैं।
शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए'' और बाद में ‘‘बिग बॉस 13'' जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी। शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है। गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान हैं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा- ‘‘मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं... मेरा दिल टूट गया है।'' अभिनेता अली गोनी ने लिखा- ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली।'' शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा'' गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि' के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था।