प्रेग्नेंट महिलाओं को क्यों खाने चाहिए न्यूट्रिशन से भरपूर फूड, जानिए कारण

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 05:49 PM (IST)

नेशनल न्यूट्रिशन वीक इन दिनों मनाया जा रहा है। हर साल 1 से 7 सितंबर तक यह हफ्ता यानी की न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। यह पूरा हफ्ता स्वस्थ खान-पान और पोषण के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषण कितना आवश्यक है, यही बताने के लिए हर साल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जिसके कारण मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं...

हरी पत्तेदार सब्जियां

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में हरी सब्जियां जरुर शामिल करनी चाहिए। पालक, ब्रोकली, गोभी, बींस जैसी सब्जियों का आप सेवन कर सकती हैं। इनमें आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आयरन भरपूर सब्जियां खाने से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। 

PunjabKesari

साबुत अनाज 

गर्भावस्था के दौरान साबुत अनाज खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में बहुत ही फायदेमंद होता है। आप साबुत अनाज के लिए ओट्स, किनोआ, ब्राउन राइस जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, मैग्नीशियम जैसी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। यह सारे पोषक तत्व भी मां और बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

PunjabKesari

डेयरी उत्पाद 

आप डेयरी उत्पाद खा सकती हैं। नियमित रुटीन में आप डेयरी उत्पाद को शामिल कर सकती हैं। लो गिलास फैट वाले दूध का सेवन कर सकती हैं। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। इसके अलावा डेयरी उत्पाद का सेवन करने से बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

PunjabKesari

सूखे मेवे 

आप सूखे मेवे का सेवन भी गर्भावस्था में कर सकती हैं। लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि सूखे मेवे गर्म होते हैं इनकी तासीर गर्म होती है। परंतु आप डाइट में एक मुट्ठी काजू, अखरोट, किशमिश, बादाम खा सकती हैं। इनमें विटामिन, कैलोरी, फाइबर और ओमेगा-3 काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static