नवरात्रि में विवाह के लिए कुंवारी कन्या करे ये असरदार उपाय, माता रानी देगी शीघ्र विवाह का वरदान
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 06:29 PM (IST)
नारी डेस्क: अगर आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है या रिश्ता तय होते-होते टूट जाता है, तो नवरात्रि का समय इन समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 9 दिनों में किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और विवाह के योग मजबूत होते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय:

मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें
नवरात्रि के किसी भी दिन मां दुर्गा को लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जल्दी अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
नवरात्रि के दौरान रोजाना दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और विवाह के योग मजबूत होते हैं। रोज सुबह या शाम “ॐ कात्यायनी देवि नमः” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए विशेष माना जाता है।

कन्या पूजन और दान करें
अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें। साथ ही जरूरतमंदों को दान करने से भी शुभ फल मिलता है। नवरात्रि के दौरान घर को साफ-सुथरा रखें, रोज दीपक जलाएं और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।
पीले वस्त्र और हल्दी का उपाय
इन दिनों पीले कपड़े पहनें औरहल्दी का दान करें। यह उपाय विवाह के योग को मजबूत करने में सहायक माना जाता है। ध्यान रखें कि यह उपाय पूरी श्रद्धा और विश्वास से करें। नकारात्मक सोच से दूर रहें, जल्दबाजी या तनाव न लें। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से किए गए ये उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं और जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है।

