फैटी लिवर मरीजों के लिए वरदान हैं ये फल, डाइट में जरूर करें शामिल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 05:00 PM (IST)
नारी डेस्क: फैटी लिवर की बीमारी आजकल लोगों में आम हो गई हैं। यह बीमारी गलत खान पान अनहेल्दी डाइट से होती हैं। लेकिन अगर हम अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फ्रूट्स को शामिल कर ले तो बहुत आसानी से बॅलन्स किया जा सकता हैं। बता दे कि फैटी लिवर रोग से पीड़ित लोगों के आहार में फल एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, क्योंकि ये फाइबर, विटामिन से भरपूर होते हैं। नीचे कुछ ऐसे फलों की सूची दी गई है जो फैटी लिवर रोग से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।
अंगूर
अंगूर जितना खाने में अच्छा लगता हैं उतने ही इसके गजब के फायदे भी है। बता दे कि खाने से लीवर को ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज नामक एंजाइम का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करके लीवर की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए जिन लोगो को फैटी लिवर की समस्या हैं उन्हें अपनी डाइट में अंगूर जरूर शामिल करने चाहिए।

एवोकैडो
जिन लोगो को फैटी लिवर की समस्या हैं उन्हें अपनी डाइट में एवोकैडो जरूर शामिल करना चाहिए। बता दे कि एवोकैडो में बीटा-सिटोस्टेरॉल से भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। एक ऐसा यौगिक जो रक्त शर्करा को कंट्रोल करके इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद करता है।
इसलिए एवोकैडो खाने से आपको जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और आपका लिवर का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में विटामिन B12 तो नहीं होता, लेकिन यह बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह दिमागी कार्य को तेज़ करने में मदद करती है, जिससे याददाश्त और मानसिक फोकस बेहतर होता है। इसके अलावा, ब्लूबेरी पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन में सुधार करती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसे दही या स्मूदी में मिलाकर नाश्ते में खाना फायदेमंद होता है, जिससे दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से हो सकती है। फैटी लिवर रोग के उपचार में सहायक ब्लूबेरी के कई अद्भुत लाभ एंथोसायनिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट यौगिक से मिलते हैं - जो ब्लूबेरी में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यही मुख्य कारक है जो उन्हें उनका विशिष्ट गहरा बैंगनी रंग देता है।

नींबू
नींबू को एक सुपर फूड माना जाता है जो कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। जायकेदार, रसदार और विटामिन सी से भरपूर नींबू ऐसा फल है की रसोई में जरूर होता है। लंबे समय तक शराब का सेवन (पुरुषों के लिए 40-80 ग्राम/दिन से अधिक और महिलाओं के लिए 20-40 ग्राम/दिन से अधिक) यकृत की वसा को पचाने की क्षमता को कमजोर कर सकता है, जिससे अल्कोहोलिक फैटी लिवर रोग हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पुरुष भी हैं खतरे में! ब्रेस्ट कैंसर के इन संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी
सेब: लिवर के लिए नेचुरल क्लीनर
सेब को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर लिवर के लिए। इसमें पॉलीफेनॉल नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं। यह न सिर्फ लिवर की सफाई करता है, बल्कि शरीर में अच्छे एंजाइम्स की गतिविधि को भी बढ़ाता है। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो यह फैटी लिवर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है।
नाशपाती: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल
नाशपाती में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और लिवर में फैट जमा होने से रोकता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे डायबिटीज और लिवर की समस्याओं का खतरा कम होता है।
पपीता: फैटी लिवर में असरदार फल
पपीता एक ऐसा फल है, जिसे फैटी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो लिवर में फैट बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। यह SREBP नाम के प्रोटीन को प्रभावित करता है, जो शरीर में फैट बनने को कंट्रोल करता है। नियमित रूप से पपीता खाने से लिवर में जमा फैट कम करने और स्थिति में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो दवाइयों के साथ सही डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है। इन फलों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके आप लिवर को हेल्दी रख सकते हैं और धीरे-धीरे इस समस्या से राहत पा सकते हैं। हालांकि, किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

