कहीं आपके बच्चे पर मच्छर न कर दें हमला, जानिए उन्हें बचाने के आसान और असरदार तरीके

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 01:57 PM (IST)

नारी डेस्क:  20 अगस्त को हर साल "विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day)" मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस से लोगों को बचाव के लिए जागरूक करना है। खासकर बच्चे मच्छरों के काटने से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।


बच्चों को मच्छरों से बचाने के उपाय

मच्छरदानी का प्रयोग:  छोटे बच्चों को सोते समय हमेशा मच्छरदानी में सुलाएं। बाजार में आसानी से कॉट (पलंग) और बेबी क्रिब के लिए फिट होने वाली मच्छरदानी उपलब्ध होती है।

पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं:  बच्चों को ढीले-ढाले लेकिन पूरी बाजू और पैरों को ढकने वाले कपड़े पहनाएं। हल्के रंग के कपड़े पहनाना बेहतर होता है क्योंकि मच्छर गहरे रंग की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।

मच्छर भगाने वाली क्रीम / रोल-ऑन:  बच्चों के लिए विशेष बेबी-सेफ मच्छर रिपेलेंट क्रीम या रोल-ऑन बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें हमेशा पैक पर लिखी उम्र और निर्देश के अनुसार ही इस्तेमाल करें।

घर और आस-पास सफाई:  घर के आसपास कहींपानी जमा न होने दें (कूलर, गमले, पुराने बर्तन आदि)। सप्ताह में एक बार टंकी और कूलर का पानी बदलें।

मच्छर मारने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण :  घर में इलेक्ट्रॉनिक वेपराइज़र, कॉइल या मच्छर मार लैंप का प्रयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

प्राकृतिक उपाय: नीम का तेल, कपूर, लेमनग्रास ऑयल जैसे प्राकृतिक उपायों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें बच्चों के आसपास जलाने या लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना अच्छा होगा।


इन बातों का रखें ध्यान 

 6 महीने से कम उम्र के बच्चों पर किसी भी केमिकल आधारित क्रीम या कॉइल का इस्तेमाल न करें। बच्चे को अगर बुखार, शरीर दर्द या लाल दाने दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, क्योंकि यह डेंगू या मलेरिया का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बच्चों को मच्छरों से बचाना केवल रात को मच्छरदानी लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि घर की साफ-सफाई, सही कपड़े, सुरक्षित रिपेलेंट और समय पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static