सावन में बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 12:55 PM (IST)

हिंंदू धर्म में व्रत, त्योहार का विशेष महत्व है। इसके साथ ही सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। यह पावन मास भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दौरान शिव भक्ति करने व व्रत रखने से शुभफल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस बार सावन के हर सोमवार को विशेष योग बन रहा है। 25 जुलाई को पहला सोमवार को सौभाग्य योग, 2 अगस्त को दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, 9 अगस्त को तीसरे सोमवार को वरीयान योग और 16 अगस्त को चौथे सोमवार को ब्रह्मयोग, यायिजय योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ऐसे में इस दौरान भगवान शिव जी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। 

सावन मास में 7 राशियों को होगा विशेष लाभ

ज्योतिष के अनुसार, यह पावन महीने चतुर्मास में आता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों में रोक होती है। मगर ज्योतिष अनुसार, यह मास बेहद ही शुभ माना रहा हैै। असल में, इस सावन की शुरुआत में शनि और मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और राहु सिंह राशि में विराजमान है। वहीं केतु कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इसके साथ सूर्य, शुक्र और बुध कर्क राशि में स्थित है। ऐसे में इस दौरान वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ कुल 7 राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं इनके साथ बाकी राशियों का हाल...

मेष राशि- इन लोगों के लिए सावन का महीना मिला-जुला रहेगा। परिवार में संपत्ति से जुड़ी परेशानी होने से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इन लोगों को अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत होती है। साथ ही किसी वाद-विवाद से बचें। इस दौरान भगवान शिव का जाप करें। 

PunjabKesari

वृष राशि- वृष राशि के लोगों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान इनके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से इनके रुके हुए काम जल्द ही पूूरे हो जाएंगे। इसे साथ कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी। ये लोग पूरे महीने शिव जी की पूजा करें। 

मिथुन राशि- इन लोगों को इस दौरान सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ हर सोमवार को शिव पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि- इस राशि के लिए सावन मास शुभफलदाई होगा। इस दौरान इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाद में मान-सम्मान मिलेगा। मगर इन लोगों को इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसके साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को शिव जी की पूजा करने जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी। 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को इस दौरान जीवन में थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इन लोगों को अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। नहीं तो इन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा सिंह राशि के लोगों को पैसे लेने और देने में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं इस दौरान इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इन लोगों के लिए शिव गायत्री का पाठ करना शुभ रहेगा। 

PunjabKesari

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भी यह मास बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इन लोगों को इस समय धन लाभ हो सकता है। कन्या राशि के लोग सावन महीने में 'ऊं नम: शिवाय' शिव मंत्र का जाप करें। 

तुला राशि- इन लोगों को करियर व शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस महीने इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। तुला राशि के लोग सावन महीने में शिव मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशि- इन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना अध्यात्म दृष्टि से बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान इन लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान बढे़गा। इन्हें महामृत्युजंय मंत्र का जाप करने से शुभफल मिलेगा। 

धनु राशि- इन लोगों के लिए सावन का महीना मिला-जुला रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में इन लोगों की रुचि बढ़ेगी। धनु राशि के लोगों को सावन दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इन्हें शिव जी की पूजा करने से शुभपल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- इन लोगों को इस दौरान आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है। इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा रहेगी। इसके अलावा ये लोग पार्टनर के साथ साथ काम शुरु कर सकते हैं। इन्हें शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय इन्हें किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने के साथ शत्रुओं पर विजय मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से जीवन में सभी मंगलमय होगा। इस राशि के जातकों का शिव गायत्री का पाठ करना शुभ रहेगा। 

PunjabKesari

मीन राशि- ये लोग इस दौरान बड़ी से बड़ी समस्या का हल पा सकते हैं। मगर इन्हें संतान से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती हैं। मीन राशि के लोगों को इस महीने अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सावन मास में आप खुद को सकारात्मक विचारों से भरा हुआ महसूस करेंगे। भगवान शिव समेत पूरे परिवार की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static