गणेश चतुर्थी से बदलेंगे इन 6 राशियों के भाग्य, धन लाभ से लेकर करियर में तरक्की के योग

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 05:19 PM (IST)

नारी डेस्क : सितंबर का तीसरा सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। 14 से 20 सितंबर के बीच गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। इसी दौरान सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, तुला राशि में शुक्र के होने से मालव्य योग और गुरु की स्थिति से हंस योग बनने की ज्योतिषीय मान्यता है। इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह धन, करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ रह सकता है, जबकि कुछ जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 14 से 20 सितंबर का सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कामकाज में आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें। पुरानी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव से बचने के लिए बेवजह के मामलों से दूरी बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

PunjabKesari

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। गणेशोत्सव के कारण घर में धार्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी दूर होने के संकेत हैं। करियर की शुरुआत करने की सोच रहे लोगों के लिए भी सप्ताह सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। परिवार में बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी लग सकती है। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखें। इस सप्ताह अपने जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

यें भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बप्पा की बरसेगी कृपा

कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

कर्क राशि वालों के लिए गणेशोत्सव का यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आ सकता है। मंगल का कर्क राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। उनकी सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है, इसलिए रिश्ते में धैर्य और समझदारी बनाए रखें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और उत्साह से भरा रह सकता है। गणेशजी की कृपा से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। कारोबार में चल रही किसी परेशानी का समाधान निकल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानियों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।

PunjabKesari

कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह फलदायी रह सकता है। सूर्य का आपकी राशि में गोचर और वहां पहले से मौजूद बुध के साथ युति को ज्योतिष में शुभ माना जाता है। इस दौरान सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन सकते हैं। गणेशोत्सव के कारण धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी बन रही है।

तुला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रह सकता है। आपकी राशि में शुक्र की स्थिति आर्थिक और भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से सकारात्मक मानी जा रही है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। कारोबार करने वालों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कई पुरानी चिंताएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

यें भी पढ़ें : गणेश उत्सव में बप्पा को गलती से भी न चढ़ाएं ये चीजें, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम और परिवार से जुड़ी बातों को लेकर आप जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि मेहनत के बाद काम पूरे होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है और सरकारी कामों में देरी होने की संभावना है। घरेलू जरूरतों पर भी पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

धनु राशि वालों को इस सप्ताह मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में भ्रम या असमंजस बना रह सकता है। अधिक भागदौड़ के कारण थकान या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। मौसम में बदलाव के कारण अपनी और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

PunjabKesari

मकर साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम वाला रह सकता है। गणेशोत्सव के कारण घर में धार्मिक माहौल रहेगा और पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी काम से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बेवजह के मामलों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कानूनी मामलों में नियमों का पालन करें। क्रोध और जल्दबाजी से बचना इस सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रह सकता है। गणेश चतुर्थी के आसपास धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाई और मित्रों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें। हालांकि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है और इस कारण भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को लाभ मिलने के योग हैं और दोनों मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। गणेशोत्सव के कारण मन में शांति रहेगी और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को व्यस्त और सकारात्मक रखें। कामकाज में आलस्य के कारण कुछ काम अटक सकते हैं। गलत या अनुचित तरीके से धन कमाने की कोशिश से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static