बेजान चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार! घर पर ऐसे बनाएं गुलाब का मॉइस्चराइजर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 03:11 PM (IST)

नारी डेस्क : चेहरे पर नेचुरल निखार हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक कई चीजें आजमाते हैं। गुलाब भी लंबे समय से स्किनकेयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है। गुलाब की पंखुड़ियां और गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। अगर आप घर पर स्किन के लिए एक आसान मॉइस्चराइजर तैयार करना चाहते हैं, तो गुलाब, एलोवेरा और कुछ दूसरी चीजों की मदद से इसे बनाया जा सकता है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर अगर आपकी स्किन संवेदनशील है।

गुलाब मॉइस्चराइजर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

3-4 गुलाब के फूल
गुलाब जल- जरूरत के अनुसार
एलोवेरा मॉइस्चराइजर- 3 चम्मच
नारियल तेल- आधा चम्मच
विटामिन E कैप्सूल- 1

PunjabKesari

कैसे बनाएं गुलाब मॉइस्चराइजर?

1. सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अलग करके साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें मिक्सी में डालें और इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर बारीक पीस लें।

2. अब तैयार पेस्ट को साफ सूती कपड़े से छानकर उसका रस अलग कर लें। एक साफ कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा मॉइस्चराइजर लें। इसमें आधा चम्मच नारियल तेल और एक विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं।

3. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें तैयार किया हुआ गुलाब का रस डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण अच्छी तरह स्मूद न हो जाए।

4. इस तरह आपका होममेड गुलाब मॉइस्चराइजर तैयार है। इसे साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

कैसे करें इस्तेमाल?

मॉइस्चराइजर लगाने से पहले चेहरे को किसी हल्के क्लींजर से साफ करें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में तैयार मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाएं और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें। इसे आप सुबह स्किनकेयर रूटीन में लगा सकते हैं। रात में चेहरा साफ करने के बाद भी थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है।

PunjabKesari

कितने दिन तक रखें?

क्योंकि इसमें ताजा गुलाब का रस और पानी जैसी सामग्री इस्तेमाल की गई है, इसलिए इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखना ठीक नहीं है। घर पर बने ऐसे मिश्रण में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसमें बैक्टीरिया या फंगस पनपने का जोखिम हो सकता है। बेहतर है कि इसे बहुत कम मात्रा में बनाएं और साफ हाथों या साफ स्पैचुला से इस्तेमाल करें। अगर इसमें गंध, रंग या टेक्सचर में बदलाव नजर आए तो इसे तुरंत फेंक दें। इसे फ्रिज में रखने पर भी लंबे समय तक सुरक्षित रहने की गारंटी नहीं होती।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

लगाने से पहले करें पैच टेस्ट

नेचुरल चीजें हर किसी की स्किन को सूट करें, यह जरूरी नहीं है। गुलाब, नारियल तेल, एलोवेरा या किसी अन्य सामग्री से कुछ लोगों को जलन या एलर्जी हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ के छोटे हिस्से या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट कर लें। अगर जलन, लालिमा, खुजली या सूजन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें। और अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है या पहले से कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो नया होममेड प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना बेहतर है।

PunjabKesari

नोट : गुलाब मॉइस्चराइजर त्वचा को मॉइस्चराइज और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है, लेकिन इससे चेहरे का रंग स्थायी रूप से गुलाबी होने की गारंटी नहीं है। त्वचा का प्राकृतिक रंग बदलने के बजाय स्वस्थ और हाइड्रेटेड स्किन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static