सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं इन फलों के छिलके, करें ऐसे इस्तेमाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 06:25 PM (IST)

ज्यादातर लोग छिलके वाले फलों जैसे- आम, संतरा और सेब को खाते समय उनके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये फल सेहत के लिए जितने फायदेमंद हैं उतने की इनके छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं- आइए जानते हैं आम, संतरा और सेब के छिलकों के फायदे के बारे में-

सेब के छिलके

PunjabKesari

सेहत के लिए सेब जितना फायदेमंद होता है उतने ही लाभदायक होते हैं इसके छिलके। इन्हें फैंकने की जगह इनका इस्तेमाल आप स्किन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर करने में कर सकती हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो सेब के छिलके का फेस पैक लगा सकती हैं। पैक बनाने के लिए दो चम्मच सेब का पाऊडर लें। इसमें बारीक पिसा हुआ दलिया और शहद मिला दें। इस पैक से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

आम के छिलके

PunjabKesari

अक्सर लोग आम खाने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में फैंक देते हैं। आम की तरह इसका छिलका भी पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके छिलके के इस्तेमाल से समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है। यह चेहरे पर निखार भी लाता है। आम के छिलके को कुछ दिन धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसे मिक्सर में पीस कर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर में पानी डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे में लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से टैनिंग और पिंपल की समस्या दूर होगी।

संतरे के छिलके

PunjabKesari

संतके का छिलका चेहरे के लिए अच्छा होता है। टैनिंग दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके छिलके को धूप में सूखाकर मिक्सर में पीस लें। फिर इसके पाऊडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार आएगा। इसके पाऊडर में गुलाब जल मिलकर लगाने से चेहरे के कील मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Shiwani Singh

Recommended News

Related News

static