दुनिया का सबसे महंगा बादाम कौन सा है? जानें 1 किलो बादाम की कीमत और खाने का सही तरीका
punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 12:26 PM (IST)
नारी डेस्क : ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें से बादाम को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसी वजह से बादाम को अक्सर “सूखे मेवों का राजा” कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले बादाम एक जैसे नहीं होते? हर बादाम की क्वालिटी, स्वाद और कीमत अलग होती है। आइए जानें कौन सा बादाम सबसे महंगा है और इसे खाने का सही तरीका क्या है।
कौन सा बादाम सबसे महंगा है?
दुनिया का सबसे महंगा और प्रीमियम बादाम है। “ममरा बादाम (Mamra Almond)”।
यह मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान, भारत (कश्मीर), और हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।

ममरा बादाम की खासियत
ममरा बादाम को “बादामों का राजा” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी क्वालिटी और पोषण स्तर अन्य बादामों से कहीं ज्यादा होता है।
यें भी पढ़ें : 3 दिन में पथरी 1 दिन में गांठ गलाती है ये सब्जी, गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
ममरा बादाम की प्रमुख विशेषताएं
ममरा बादाम 100% नेचुरल होता है। इसमें किसी तरह की पॉलिश या केमिकल प्रोसेसिंग नहीं की जाती।
यह आकार में छोटा, हल्का झुर्रियों वाला होता है, लेकिन सामान्य कैलिफोर्निया बादाम से लगभग 50% ज्यादा पोषक होता है।
इसमें हेल्दी फैट्स (ओमेगा-3 और ओमेगा-6), प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं।
यह एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, खासकर ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को गर्म और ताकतवर बनाए रखता है।

1 किलो अलग-अलग बादाम की कीमत क्या है?
ममरा बादाम (Mamra Almond) ईरान/अफगानिस्तान में मिलता है और इसका प्राइज 1800 - 3000 रुपए प्रति किलो होता है।
कैलिफोर्निया बादाम अमेरिका में होता है और इसकी कीमत 800 -1200 रुपए प्रति किलो होती है।
कश्मीरी बादाम भारत में पैदा होता है इसकी कीमत 1200 - 2000 रुपए प्रति किलो होती है।
गिरी बादाम (टूटा हुआ) लोकल होता है और इसकी कीमत 600 - 900 रुपए प्रति किलो होता है।
ममरा बादाम सबसे महंगा और 'बादाम का राजा' कहा जाता है. इसकी कीमत लगभग सामान्य बादाम से तीन गुना ज्यादा होती है।
यें भी पढ़ें : क्या मरने के बाद फिर जिंदा हो सकेंगे लोग? जर्मनी की कंपनी ने किया मौत पर विजय का दावा!
बादाम को कब और कैसे खाएं
रात में सोने से पहले 4–6 बादाम पानी में भिगो दें।
सुबह छिलका उतारकर खाली पेट खाएं।
चाहें तो हल्के गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं।
भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं और शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।

कितने बादाम खाने चाहिए?
वयस्क (Adult) : रोजाना 5–7 भीगे हुए बादाम पर्याप्त हैं।
बच्चे: 2–3 भीगे बादाम काफी हैं।
डायबिटीज या वजन घटाने वालों को बिना नमक और बिना भुना हुआ बादाम लेना चाहिए।
बादाम खाने के फायदे
बादाम को सेहत का खजाना कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर, दिमाग और त्वचा तीनों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन E और मैग्नीशियम शरीर को अंदर से पोषण देते हैं। नियमित रूप से बादाम खाने से दिमाग की शक्ति और याददाश्त बढ़ती है, जिससे एकाग्रता बेहतर होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
ज्यादा बादाम खाने के नुकसान
ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से गैस, एसिडिटी या वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
रातभर भिगोए बिना कच्चे बादाम अधिक न खाएं, इससे पाचन पर असर पड़ता है।
ममरा बादाम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण का एक शक्तिशाली स्रोत भी है। अगर आप अपनी सेहत, स्किन और ब्रेन को नेचुरल तरीके से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ममरा बादाम आपके आहार में जरूर होना चाहिए। थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन इसके फायदे हर रुपये की कीमत वसूल कर देते हैं।

