पंजाबी स्टाइल में बनाएं मटर पनीर, खाने वाले चाटते रहेंगे उंगलियां

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 01:13 PM (IST)

मटर पनीर भी बहुत से लोगों की पहली पसंद होता है। इस सब्जी को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन एक तरह का मटर पनीर अगर आप खाकर बोर हो गए हैं तो पंजाबी स्टाइल में इसे बनाकर खा सकते हैं। पंजाबी स्टाइल का मटर पनीर हर कोई बहुत ही स्वाद से खा लेगा। इस बार आप कुछ नई रेसिपी के साथ मटर पनीर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

मटर - 3 कप 
पनीर - 2 कप 
प्याज - 4-5 
जीरा - 1/2 चम्मच 
तेज पत्ता - 3-4 
हरी मिर्च - 2-3
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च - 1 चम्मच 
टमाटर - 3-4 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
कसूरी मेथी - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
हल्दी - 1 चम्मच 
पानी - 3 कप 
तेल - 4 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप प्रेशर कुकर में तेल डालकर गर्म कर लें। 
2. फिर प्याज और जीरा डालकर हल्का सा ब्राउन होने तक अच्छे से पका लें। 
3. इसके बाद ऊपर से अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च बारीक काटकर मिलाएं। 
4. मिश्रण को अच्छे से मिला लें। टमाटर काट लें। 
5. टमाटर को आप मिश्रण में अच्छी तरह से मिला लें। 
6. फिर इसमें लाल मिर्च , धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, हल्दी और कसूरी मेथी डाल दें। 
7. इसके बाद सारे मिश्रण को 20-30 सैकेंड के लिए पकने दें। 
8.  तय समय के बाद मिश्रण में पानी मिलाएं और कुक्कर को बंद कर दें। 
9. 2-3 सिटी आने के बाद आप कुक्कर की गैस बंद कर दें। 
10. आपका स्वादिष्ट पंजाबी स्टाइल मटर-पनीर तैयार है। हरा धनिया गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static