सिंपल से क्लासी: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लॉन्ग कुर्ता स्टाइल

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 02:54 PM (IST)

एक क्लासिक कुर्ता हमेशा से ही एक अच्छे वॉर्डरोब का जरूरी हिस्सा रहा है, लेकिन इस साल एक स्टाइल सबसे अलग और सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला स्टाइल बनकर उभरा है वह है लंबा कुर्ता।  आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच लॉन्ग कुर्ता एक बड़ा फैशन ट्रेंड बन चुका है। यह आउटफिट न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि हर मौके पर आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक भी देता है। कई मशहूर एक्ट्रेसेस अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लॉन्ग कुर्ता लुक्स से फैशन गोल्स सेट कर रही हैं।

PunjabKesari
जान्हवी कपूर  का ट्रेडिशनल ग्लैम

जान्हवी कपूर अक्सर एथनिक लुक में नजर आती हैं और उनके लॉन्ग कुर्ते खास तौर पर चर्चा में रहते हैं। फ्लोई फैब्रिक और सॉफ्ट कलर्स के साथ लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते  फेस्टिव और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

PunjabKesari
दीया मिर्जा का मिनिमल एलिगेंस

दीया मिर्जा अपने सिंपल और सस्टेनेबल फैशन के लिए जानी जाती हैं। उनका स्टाइल रोजमर्रा और ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है। आप भी इस तरह के कॉटन या हैंडलूम लॉन्ग कुर्ते कम ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari
सारा अली खान का वाइब्रेंट कुर्ता लुक

सारा अली खान के कुर्ते हमेशा कलरफुल और यंग वाइब देते हैं। ब्राइट कलर्स और प्रिंट्स वाले कुर्तों को चूड़ीदार या पलाज़ो के साथ पेयरिंग करें साथ में ट्रेडिशनल जूती।  कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए यह परफेक्ट लुक है।

PunjabKesari
करिश्मा कपूर का रॉयल टच

करिश्मा कपूर के लॉन्ग कुर्ता लुक्स में हमेशा रॉयल फील आता है। सिल्क या चंदेरी फैब्रिक और हल्की कढ़ाई वाले कुर्ते काफी एलिगेंट लगते हैं। फेस्टिव और पार्टी वियर के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

PunjabKesari
कैटरीना कैफ का सिंपल चिक स्टाइल

कैटरीना का कुर्ता स्टाइल बहुत ही क्लीन और एलिगेंट होता है। स्ट्रेट कट लॉन्ग कुर्ता सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट है। इसके साथ मेकअप मिनिमल ही रखें।

PunjabKesari
कियारा अडवाणी का का फेस्टिव लॉन्ग कुर्ता

कियारा के कुर्ते थोड़े ग्लैमरस टच के साथ आते हैं। गोल्डन या मिरर वर्क के कुर्तों के साथ हील्स और स्टेटमेंट ज्वेलरी खूब जचती है। शादी या पार्टी के लिए यह शानदार ऑप्शन है।


स्टाइलिंग टिप्स

-लंबे कुर्ते के साथ सही फिटिंग बहुत जरूरी है
-दुपट्टा कैरी करने का तरीका लुक बदल देता है
-फुटवेयर (जूती/हील्स) लुक को कम्प्लीट करता है
-मिनिमल ज्वेलरी से भी आप एलिगेंट दिख सकती हैं
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static