इन मंदिरों में साक्षात बसते हैं श्री कृष्ण, यहां किस्मत वालों को ही मिलता है दर्शन का सौभाग्य

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 03:19 PM (IST)

नारी डेस्क: भगवान श्री कृष्ण के देश भर में कई ऐसे मंदिर हैं जहां पर जाकर दर्शन एवं पूजन करने मात्र से ही व्यक्ति का दु:ख एवं दुर्भाग्य दूर होता है और सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं मथुरा और वृंदावन तो भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी पवित्र भूमि है, जहां के मंदिरों काे लेकर माना जाता है कि यहां भगवान कृष्ण "बसते" हैं।इन मंदिरों में भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और भक्तगण यहां आकर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में 

PunjabKesari
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर

यह मंदिर भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। यहां गर्भगृह स्थित है, जिसे भगवान कृष्ण के जन्मस्थल के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर मथुरा का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

PunjabKesari

द्वारकाधीश मंदिर

 द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण के द्वारका के राजा के रूप में प्रतिष्ठित है। यह मंदिर मथुरा का एक प्रमुख मंदिर है और यहां विशेष रूप से जन्माष्टमी के दौरान बड़ी धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है।

PunjabKesari

बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर वृंदावन का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भगवान कृष्ण को "बांके बिहारी" के रूप में पूजा जाता है। यहां भगवान की मूर्ति हमेशा नृत्य मुद्रा में होती है। यह मंदिर भगवान के बाल स्वरूप को समर्पित है और यहां पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

PunjabKesari

राधा रमण मंदिर

राधा रमण मंदिर वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां भगवान कृष्ण के राधा रमण स्वरूप की पूजा होती है। यह मंदिर विशेष रूप से वैष्णव भक्तों के बीच प्रसिद्ध है और इसे भगवान के जीवंत विग्रह के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर भगवान राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है और इसकी निर्माण शैली अद्वितीय है। यहां भगवान कृष्ण और राधा के जीवन की विभिन्न लीलाओं को चित्रित किया गया है। रात के समय यह मंदिर लाइटिंग से बेहद सुंदर दिखाई देता है। 

PunjabKesari

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। यहां भगवत गीता और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित उपदेश और कीर्तन होते हैं। यह मंदिर अंतर्राष्ट्रीय भक्तों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static