LFW 2024: अलग लुक में रैंप पर उतरी कृति सेनन, शनाया और मेधा शंकर ने भी दिखाया जलवा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 12:04 PM (IST)

इन दिनों मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में लैक्मी फैशन वीक चल रहा है। 5 दिन तक चलने वाले इस फैशन शो में मशहूर डिजाइनर्स अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। फैशन वीक के तीसरे दिन यहां बी-टाउन एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और दिव्या खोसला कुमार ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया वहीं इसके बाद एक्ट्रेस कृति सेनन, शनाया कपूर और मेधा शंकर रैंप पर उतरी। चलिए डालते हैं इन तीनों की लुक पर एक नजर। 

कृति सेनन

कृति सेनन ने फेमस ब्रांड स्केचर्स के लिए रैंप पर वॉक किया। आपको बता दें कि कृति सेनन स्केर्चर्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आउटफिट की बात करें तो कृति ब्लू स्नीकर्स पहन रैंप पर उतरी। उनका यह लुक बिल्कुल डिफ्रेंट था। एक्ट्रेस ने स्पोर्ट्स प्रिंट वाली स्किन फिट ड्रेस पहनी। साथ में ब्लू स्नीकर्स, बालों में बन और हूप ईयररिंग्स पहन उन्होंने रैंप पर कृति ने बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शनाया कपूर

शनाया कपूर ने फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप पर वॉक किया। ग्लैमरस लुक को कंप्लीट करते हुए शनाया ने व्हाइट शर्ट ड्रेस पहनी जिसके ऊपर ब्लैक और गोल्डन वर्क किया हुआ था। शर्ट फुल स्लीव्स थी और इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस, मैचिंग कंगन और ब्लैक बूट्स वियर किए। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने डॉर्क मेकअप किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मेधा शंकर 

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी लैक्मी फेशन वीक में डेब्यू किया। मेधा गिशा डिजाइन्स के लिए रैंप पर उतरी। मेधा ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस पर जाली वर्क किया हुआ था। मैचिंग ईयररिंग्स, हाई हिल्स और बालों में बन बनाकर मेधा ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static