Woman Care: मेनोपॉज होने वाला है तो जानिए इस दौरान क्या खाएं और किससे रखें परहेज

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 04:57 PM (IST)

हर महिला को 45 उम्र के बाद मेनोपॉज यानी पीरियड्स आने हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। इस दौरान शरीर में हार्मोंस बदलाव भी होते हैं। ऐसे में कई महिलाओं को कुछ परेशानियां भी झेलने पड़ती है। असल में, शरीर के अंदर बदलाव आने से महिलाओं को रात में पसीना आना, कमजोरी व थकावट होना, चिड़ाचिड़ापन होने की समस्या होती है। वहीं कई महिलाओं में बालों का झड़ना, मोटापा, डायबिटीज जैसी भी समस्या हो जाती है। ऐसे में इस दौरान उन्हें खास डाइट की जरूरत होती है। ताकि इन परेशानियों से बचा जा सके।

अगर आपको भी मेनोपॉज होने वाले है तो आज हम आपको बताते हैं कि इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...

 

डाइट में शामिल करें ये चीजें...

 

हरी पत्तेदार सब्जियां

मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं के डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए साग, मेथी, पालक, बंदगोभी, चौलाई का साग आदि का सेवन करना सही रहेगा। आप चाहे तो इनका सब्जी, सलाद व जूस के तौर पर सेवन कर सकती है। इससे उन्हें सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। 

PunjabKesari

फाइबर से भरपूर चीजें

फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है। वहीं इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होने साथ दिनभर तरोताजा महसूस होता है। इसके लिए बाजरा, रागी, ज्वार, हरी सब्जियां, साबुत अनाज व फल खाएं। 

प्रोटीन से भरपूर चीजें

शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए फलियों, दालें, अंडा चिकन आदि का सेवन करें। 

कैल्शियम और विटामिन-डी

शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी कमी पूरी करने के लिए दूध, दही आदि डेयरी प्रोडक्ट्स, सोया फूड, अंडा, मशरूम, सायमन मछली आदि चीजों का सेवन करें। 

पानी से भरपूर फल 

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी वाले फलों को खाएं। इससे शरीर को सही मात्रा में पानी मिलेगा। ऐसे में बेहतर शारीरिक विकास में मदद मिलेगी। इसके लिए संतरा, अंगूर, मौसमी फल, तरबूज, खरबूजा, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, नारियल पानी आदि का सेवन करें।

PunjabKesari

इन चीजों के सेवन से रखें परहेज...

 

कैफीन से भरपूर चीजों को कहे ना 

इस दौरान कैफीन से भरपूर चीजे खाने से परहेज रखना चाहिए। इन चीजों को मुख्य रूप से डिकैफीनेटेड कॉफी, कोकोआ के पेय पदार्थ, चॉकलेट मिल्क, एनर्जी ड्रिंक, चाय, कॉफी व सॉफ्ट ड्रिंक आदि होते हैं। 

सोडियम वाली चीजों से रखें परहेज 

सोडियम से भरपूर चीजों को भारी मात्रा में खाने से बचें। इससे सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस दौरान सॉस, केचप, पापड़, अचार, नमक, नूडल्स, सोया सॉस, पैक्ड जूस, पैक्ड सब्जियां, प्रिजर्वेटिव फूड,  सी फूड, प्रोसेस्ड चीज,जैतून, अजवायन आदि चीजों के सेवन से परहेज रखें। इसके अलावा इनका ना के बराबर सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static