कब्‍ज की परेशानी नहीं छोड़ रही है पीछा तो तुरंत बदलें अपनी ये बुरी आदतें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 05:21 PM (IST)

खाने-पीने में लापरवाही करने से भोजन सही से पचना नहीं है। इसके कारण पेट में दर्द, पेट फूलना, एसिडिटी व कब्ज की समस्या होती है। वहीं कब्ज की  समस्या से ज्यादातर हर उम्र वर्ग के लोग परेशान रहते हैं। कहने को तो कब्ज छोटा सा शब्द लगता है। मगर यह परेशानी लंबे समय तक रहने से शरीर अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में डेली रुटीन व डाइट में कुछ बदलाव करके इससे बचा जा सकता है। चलिए आज हम आपको कब्ज होने के आपकी बुरी आदतें यानी कारण व इससे बचने के कुछ उपाय बताते हैं...

ज्यादा मसालेदार व ऑयली फूड का सेवन

अधिक मात्रा में मसालेदार व ऑयली फूड खाने से यह सही से पचता नहीं है। इसके कारण कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा डाइटिंग करने से लंबे समय तक भूख पर कंट्रोल करने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

कैफीन का सेवन 

भारी मात्रा में शराब, कॉफी आदि का सेवन करने से भी कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन चीजों को तुरंत छोड़ देने में ही भलाई है। 

कम पानी पीना 

पानी कम पीने से पाचन तंत्र धीमा पड़ने लगता है। ऐसे में कब्ज होने का खतरा रहता है। ऐसे में रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। 

एक्सरसाइज ना करना

बिजी शेड्यूल होने के कारण लोग योगा व एक्सरसाइज नहीं करते हैं। मगर इससे पाचन तंत्र धीमा पड़ने या बिगड़ने लगता है। इसके कारण कब्ज की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है। असल में, योगा व व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म स्तर बढ़ता है। ऐसे में कब्ज की समस्या से आराम रहता है।

PunjabKesari

दवाओं का सेवन करने से 

आमतौर पर कुछ दवाओं को खाने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेन किलर्स खाने से कब्ज होने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा कुछ विटामिन और आयरन की खुराक से भी यह परेशानी हो सकती है।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं आराम


नींबू पानी

कब्ज की परेशानी से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। इसके लिए गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस व स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र व इम्यूनिटी तेज होने से कब्ज की समस्या से भी बचाव रहता है। 

खाने में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें

खाने में फाइबर की कमी होने से भी कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें फाइबर अधिक मात्रा में हो। इससे पाचन तंत्र बेहतर होगा और कब्ज से आराम मिलेगा। बात फाइबर का सेवन करने की करें तो एक दिन में महिला को औसतन 25 ग्राम और पुरुषों को 30 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। 

PunjabKesari

डेयरी प्रोडक्ट्स 

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए पेट में गुड़ बैक्टीरिया होने चाहिए। इसके लिए दिन में 2 बार दही का सेवन करें। इसके अलावा सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच देसी घी मिलाकर पीएं। यह देसी नुस्खा कब्ज से जल्दी राहत दिलाने में कारगर माना गया है।

त्रिफला का करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले गर्म पानी के साथ 2-3 टेबलेट त्रिफला खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इससे पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी आराम मिलता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static