सोने से पहले शरीर के इस भाग पर लगाएं हल्दी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 10:51 AM (IST)

 

हल्दी पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। वहीं इसे नाभि पर लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गुनगुने नारियल या सरसों तेल में हल्दी मिलाकर नाभि पर लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदों के बारे में...

सूजन से दिलाए राहत

कब्ज की परेशानी होने पर पेट में दर्द, सूजन आदि की समस्या रहती है। ऐसे में इससे बचने के लिए हल्दी कारगर मानी गई है। इसके लिए गुनगुने नारियल तेल में हल्दी मिलाएं। फिर इसे नाभि पर मसाज करते हुए लगाएं। इससे सूजन, पेट दर्द आदि समस्याओं से बचाव रहेगा।

इंफेक्शन से बचाए

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सरसों तेल में हल्दी मिलाकर नाभि पर लगाने से वायरल इन्फेक्शन से बचाव रहता है। इससे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से भी बचाव रहता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम रखें दुरुस्त

हल्दी फाइबर व अन्य जरूरी तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा इसे नाभि पर लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। नाभि की हल्दी से मसाज करने से पेट दर्द, अपच आदि पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

हल्दी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सोने से पहले हल्दी से नाभि की मसाज करना फायदेमंद होता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ऐसेमें सर्दी-खांसी, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

वजन घटाने में कारगर

मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी हल्दी फायदेमंद मानी गई है। रात को सोने से पहले नाभि की हल्दी से मसाज करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है।

पीरियड के दर्द से दिलाएं राहत

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होती है। ऐसे में इससे बचने व राहत दिलाने में हल्दी कारगर मानी गई है। इसके लिए पीरियड्स दौरान हल्दी को नाभि पर लगाएं। इससे दर्द व ऐंठन से आराम मिलेगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static