गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देते है ये ठंडी तासीर वाले मसाले, किचन में जरूर रखें
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:03 PM (IST)
नारी डेस्क: बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए है। तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने से हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए खाने और पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। शरीर को ठंडक देने के लिए लोग ज्यादा मात्रा में पानी पीते है, घर में बनाए हुए हेल्दी ड्रिंक पीते है। पीने के साथ-साथ गर्मी में खाना भी ऐसा खाना चाहिए, जिससे आपके शरीर को ठंडक मिले। इसके लिए भारतीय रसोई में ही कुछ ऐसे मसाले है, जिनकी तासीर ठंडी होती है और खाने का स्वाद भी बढ़ाते हैं। खाने में इन मसालों का इस्तेमाल करने से आपके शरीर का तापमान बैलेंस बनाकर रखते है। चलिए जानते है इन ठंडी तासीर वाले मसालों के बारे...
एक्सपर्ट से अनुसार, गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और पित्त को शांत करने के लिए ठंडी तासीर वाले मसाले बेहतरीन हैं। इन मसालों में सौंफ, धनिया, हरी इलायची, जीरा, मेथी और पुदीना शामिल हैं। ये मसाले पाचन सुधारते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
सौंफ (Fennel Seeds)
सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की गर्मी कम करती है और पाचन तंत्र को ताजगी देती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। इसे खाना खाने के बाद भी खाया जाता है और गर्मी में इसका पानी पीने के भी बेहद फायदे है।

धनिया (Coriander Seeds)
यह शरीर को ठंडा रखने में सबसे कारगर है, इसे रात भर भिगोकर पानी पिया जा सकता है। खाना बनाते समय धनिया का इस्तेमाल जरूर करें।
हरी इलायची (Green Cardamom)
हरी इलायची प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है और पेट के एसिड को कम करती है। यह शरीर को फ्रेश और ठंडा महसूस कराती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

जीरा (Cumin Seeds)
जीरा के भी कमाल के फायदे है। यह पित्त को संतुलित करता है और गर्मियों में छाछ या जलजीरा के रूप में फायदेमंद है। खाने में भी जीरा का इस्तेमाल करें। इससे खाने का स्वाद भी बढ़ता है।
पुदीना (Mint)
ड्राई पुदीना पाउडर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मेंथॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन A पाए जाते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं।

मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में मदद करता है। मेथी दाने का पानी पीने के भी कई फायदें है। इससे मोटापा भी कम होता है।

