सर्दियों में शकरकंद खाने से मिलेंगे 7 लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 09:49 AM (IST)

सर्दियों के मौसम में शकरकंद खासतौर पर मिलती है। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सभी जरूरी तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आदि पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ दिल और आंखें स्वस्थ रहती है। बहुत से लोग इसे आलू भी समझते हैं। मगर इसे आलू से अधिक पौष्टिक माना जाता है। इसे उबालकर या बेक करके खाया जा सकता है। चलिए जानते हैं शकरकंद खाने के बेहतरीन फायदे...

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में होता है। इसे साधारण आलू की अपेक्षा बहुत अधिक पौष्टिक माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार इससे आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।‌‌इसके अलावा आंखों संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

शकरकंदी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं।

PunjabKesari

खराब कोलेस्ट्रॉल कर कम

इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए शकरकंद का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

दिल रखे स्वस्थ

शकरकंद में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आयरन की कमी होगी पूरी

शकरकंद में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। ब्लड सेल्स का निर्माण बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari

कब्ज की समस्या करे दूर

इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। खासतौर पर कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में थकान, कमजोरी की परेशानी दूर रहती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static