पोषण का खजाना ये काले बीज, गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 03:25 PM (IST)
नारी डेस्क : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हेल्दी बनाए रखने के लिए सब्जा के बीज (बेसिल सीड्स) बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। छोटे-छोटे काले रंग के ये बीज पोषण से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
कैसे करें सब्जा के बीज का सही सेवन?
सबसे पहले 1–2 चम्मच सब्जा के बीज को पानी में भिगो दें
इन्हें 15–20 मिनट तक छोड़ दें
बीज फूलकर जेल जैसे हो जाएंगे
अब इन्हें पानी, नींबू पानी, दूध, स्मूदी या शर्बत में मिलाकर पी सकते हैं
ध्यान रखें: सूखे बीज सीधे न खाएं, हमेशा भिगोकर ही सेवन करें।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
सब्जा के बीज पेट के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं
पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं
शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।
यें भी पढें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
वेट लॉस और डायबिटीज में मददगार
फाइबर से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते
वजन कम करने में मदद करते हैं
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

हड्डियों को बनाएं मजबूत
इन बीजों में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर की ताकत बढ़ती है। सब्जा के बीज एक आसान और नेचुरल सुपरफूड हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर ये गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं।

