शादी के महीने से जानिए कैसी रहेगी आपकी  मैरिड लाइफ

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 05:38 PM (IST)

शादी करने के लिए कुंडली मिलाने के साथ शुभ महीना भी देखी जाती है। ताकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर और खुशनुमा बीत सके। ऐसे में ही एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों की शादी नवंबर में होती है। उनकी जोड़ी ज्यादा सफल रहती है। वहीं इसके विपरीत फरवरी में आने वाले प्यार भरे दिन यानी वैलेन्टाइन्स-डे पर शादी करने वालों में से 18-36% कपल्स का तलाश हो जाता है। ऐसे में शादी के लिए महीना भी बहुत मायने रखता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस महीने में शादी करने से लव लाइफ पर कैसा असर पड़ेगा। 

जनवरी

इस महीने शादी करने पर कपल्स पर कुंभ राशि का असर होता है। दोनों का रिलेशनशिप खुशनुमा व समझदारी से बीतता है। दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझने के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। साथ ही ये कपल्स एक-दूसरे को प्यार भरे सरप्राइज देते रहते हैं। 

लव टिप: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से ईमानदार होना बेहद जरूरी है।

फरवरी

इन महीने में शादी करने वाले लोगों पर मीन राशि का असर होता है। ऐसे में ये कपल्स एक-दूसरे से इमोशनली अटैच होते हैं। दोनों में से सिर्फ एक ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाता है। मगर दूसरे की तरफ से कोई ज्यादा कोशिश ना करने के कारण रिश्ता खराब होने की नौबत आ सकती है। 

लव टिप: अगर आपको लगे कि रिश्ता में खटास आ रही है तो रोमांटिक हनीमून प्लान करें।

PunjabKesari

मार्च

इस महीने शादी करने वाले कपल्स पर मेष राशि का असर होने से इन्हें अपनी लव लाइफ में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दिनों को बीताते हैं। इन कपल्स में छोटी-छोटी बातों को लेकर टकरार होती रहती है। 

लव टिप: छोटी-सी गलती रिश्ते को खराब करने का काम करती है। ऐसे में अगर कोई लड़ाई हो तो उसे बढ़ाने की जगह समझदारी से बात करके फैसला लें।

अप्रैल

इन कपल्स पर वृषभ राशि का असर होता है। साथ ही इस महीने शादी करने वालों की लव लाइफ सामान्य बीतती है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ प्यार भरा रिश्ता बनाएं रखते हैं। वृषभ के असर के चलते कई कपल्स थोड़े डॉमिनेटिंग होते हैं। मगर सामने वाला सही होने पर रिश्ता खराब व टूटने की नौबत नहीं आती है। 

लव टिप: अपने पार्टनर को चॉकलेट्स, फूल और सरप्राइज देते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

मई

इन कपल्स पर मिथुर राशि का असर होता है। इस राशि में दो खूबियां होने से इस महीने शादी करने वाले कपल्स का रिश्ता मजबूत बना रहता है। इनकी लव लाइफ रोमांटिक होने के बावजूद भी रिश्ता टूटने की कोई गुंजाइश होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि जहां ये कपल्स एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे को छोड़ने में भी समय नहीं लगाते हैं।

लव टिप: इन्हें अपना रिश्ता सफल बनाएं रखने के लिए दोनों तरफ से कोशिश करने की जरूरत है। 

जून

इन लोगों पर कर्क राशि का असर होता है। ऐसे में इन कपल्स में दया व केयर की गुण भरा होता है। इनकी जोड़ी को बेस्ट कहा जा सकता है। इस महीने शादी करने वाले लोग एक-दूसरे के साथ इमोशनली अटैच होते हैं। साथ ही एक-दूसरे के परिवार का भी अच्छे से ध्यान रखते हैं। इसके अलावा ये अपने भविष्य को भी संभालने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में यह एक जिम्मेवार कपल्स के तौर पर सामने आता है। 

लव टिप: पार्टनर द्वारा कुछ स्पेशल करने पर उनकी तारीफ करें। 

जुलाई

इन लोगों पर सिंह राशि का असर होने से रिश्ता काफी मजबूत बनता है। दोनों पाटनर्स एक-दूसरे के प्रति आकर्षित रहते हैं। साथ ही एक-दूसरे की खुशी का अच्छे से ध्यान रखते हैं। ऐसे में ये लोग अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय करते हैं। 

लव टिप: प्यार को बढ़ाने के लिए समय-समय पर कहीं बाहर घूमने जाते हैं। 

अगस्त

इन लोगों पर कन्या राशि का प्रभाव पड़ता है। इन महीने शादी करने वाले लोगों को बच्चे ज्यादा पसंद होने के चलते इनका परिवार बढ़ा होता है। ये जिंदगी में आने वाली समस्याओं को मिलकर हल करते हैं। ऐसे में ये कपल्स एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का ध्यान रख कर अपना रिश्ता मजबूत बना सकते हैं। 

लव टिप: इस महीने शादी करने वाले पुरुषों को अपनी पत्नी के लिए प्यार भरे शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत है।

सितंबर

जिन लोगों की शादी सितंबर महीने में होती है उन पर तुला राशि का असर पड़ता है। इन पर तुला का प्रभाव होने से ये अपनी शादीशुदा जिंदगी को सामान्य रूप से बीताते हैं। ऐसे में इन्हें ‘परफेक्ट कपल’ कहा जा सकता है। ये लोग किसी मुद्दे पर झगड़े की जगह प्यार से बात को सुलझाने में विश्वास रखते हैं। 

लव टिप: रिश्ते में मजबूती लाने के लिए एक-दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते रहे। 

PunjabKesari

अक्टूबर

इन महीने शादी करने वाले लोगों पर वृश्‍चिक राशि का असर होता है। ऐसे में इन कपल्स की लव लाइफ काफी रोमांटिक होती है। साथ ही ये अपनी शादीशुदा जिंदगी को हंसी-खुशी के साथ बीताते हैं। साथ ही हर हाल में पार्ट्नर का साथ निभाते हैं। 

लव टिप: इन्हें अपनी लव लाइफ को स्मूद चलाने के लिए समय-समय पर एक-दूसरे से प्यार भरे शब्द कहते रहना चाहिए।

नवंबर

इन लोगों पर धनु राशि का असर होने से ये कपल्स काफी संवेदनशील होते हैं। ये एक-दूसरे की बुराइयों को भी अपनाकर रिश्ता निभाते हैं। ऐसे में इस महीने शादी करने वाले कपल्स ईमानदारी व खुशहाली से रिश्ता बनाते हैं। 

लव टिप: अपने काम के साथ लव लाइफ को भी प्राथमिकता दें। साथ ही पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाते रहे।

दिसंबर

इस महीने शादी करनेवालों पर मकर राशि का असर पड़ता है। ये लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में ये पैसा कमाने के चक्कर में अपने पार्टनर को कई बार ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं।

लव टिप: भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपने आज को खराब न करें। इसलिए इन कपल्स को बीच-बीच में अपने काम से समय निकाल कर साथ में टाइप स्पेंड करना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static