इन राशि वालों को मिलेगी प्यार में सफलता, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2021

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 01:46 PM (IST)

प्यार एक खूबसूरत अहसास है। इसके बिना जिंदगी अधूरी मानी जाती है। ऐसे में बहुत से लोग आने वाले कल के बारे में जानने के लिए राशिफल को पढ़ते हैं। इससे नौकरी, सेहत व लव लाइफ के बारे में कुछ हद तक जाना जा सकता है। साल 2020 तो बस अब खत्म होने वाला है। ऐसे में हर किसी का ध्यान अब 2021 की ओर है। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से आपकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं...

मेष राशि 

इन लोगों के लिए आने वाला साल मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग पार्टनर से उम्मीद लगा सकते हैं। मगर वे पूरी ना होने पर झगड़े का कारण बन सकता है। अप्रैल से सितंबर के बीच का समय इन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला होगा। इन समय आपकी लव लाइफ अच्छी होने के साथ शादीशुदा जिंदगी खुशी से बीतेगी। अविवाहिता लोग शादी का फैसला भी ले सकते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। 

PunjabKesari

वृषभ राशि

इन राशि के लोगों को नए साल में शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि समय की कमी के कारण आप पार्टनर का साथ अच्छा वक्त ना बीता पाएं। ऐसे में कपल्स के बीच लड़ाई हो सकती है। मगर फिर भी आप आपसी समझ से अपने बीच आई दूरियों को जल्दी ही सुलजा लेंगे। अविवाहित लोगों को नए साल में उनका जीवनसाथी मिल सकता है। साथ ही वे शादी के बंधन में सकते हैं।

मिथुन राशि 

इन राशि के लोगों का 2021 साल खुशियों से भरा होगा। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आने वाले नया साल आपके लिए बेहद रोमांटिक होगा। आने वाले साल आपेक जीवनसाथी के लिए बेहद ही अच्छा व अहम होगा। ऐसे में हर हाल में पार्टनर का साथ दें। साथ ही आपके साथी को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों को शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपको पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती है। ऐसे में ऐसा कोई भी काम करने से बचें, जिससे पार्टनर की नाराजगी का सामना करने पड़े। मगर बात सिंगल लोगों की करें तो इन्हें इस साल मनचाहा साथी मिल सकता है। मार्च से अप्रैल के बीच का समय इनके लिए काफी अच्छा साबित होगा।  

PunjabKesari

सिंह राशि 

इन राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ में प्यार बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही इन्हें किसी बुजुर्ग के कारण अपनी लव लाइफ में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इसके लिए आने वाले नए साल में अपने परिवार के साथ बातचीत करने व अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों की पार्टनर के साथ गलफहमिया हो सकती है। इन लड़ाई का कारण आपका कोई करीबी हो सकता है। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहे। साथ ही किसी भी परिस्थिति में लड़ने की जगह शांत रहे। ताकि मामला बिगड़ने की जगह जल्दी ही सुलझ जाएं। 

तुला राशि

इस राशि के लोगों को लिए 2021 क साल अच्छा रहेगा। इन्हें प्यार के मामले में सफलता मिलने के साथ शादी होने की संभावना है। साथ ही लव लाइफ के लिए अप्रैल का महीना इन लोगों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा। अविवाहिता लोगों की जिंदगी में नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। साथ ही हो सकता है कि वो आपसे अपने प्यार का इजहार भी कर दें। 

वृश्चिक राशि

इन राशि के लोगों को लव लाइफ के चलते परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में इन्हें थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। आपसी बात करके आप मामले को सुलझा सकते हैं। मगर जो लोग नए साल में शादी करने जा रहे हैं उनके लिए 2021 का साल बेहद ही शुभ होगा।

PunjabKesari

धनु राशि

नए साल में धनु राशि के लोगों को शादी के बंधन में बंधने के लिए कई मौके मिलेंगे। ऐसे में आपको सोच-समझ कर फैसला लेने की सलाह दी जाती है। मैरिड कपल्स के बीच की टकरार व गलतफहमिया दूर होकर रिश्ते में मजबूती आएगी। मार्च के महीने में थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। मगर अप्रैल, जुलाई और सितंबर में इस राशि के लोगों की लव लाइफ काफी स्मूद चलेगी। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस दौरान आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेड करेंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। बात अगर अविवाहिता लोगों की करें तो इन्हें नए साल में कोई खास मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग पहले से ही किसी रिलेशनशिप में है। उनके बीच की परेशानियां व गलतफहमियां दूर होकर रिश्ते में मिठास आएगी।

PunjabKesari

कुंभ राशि 

ये लोग नए साल में लव लाइफ को लेकर बेहद ही गंभीर रहेंगे। ऐसे में इनके लिए 2021 का साल बेहतरीन रहेगा। पहले से किसी रिश्ते में बंधे लोगों की नए साल में शादी होने के योग बन रहे है।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का नया साल प्यार के मामले में मिलाजुला रहेगा। इन्हें अपने रिलेशनशिप में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पहले से किसी रिश्ते में बंधे लोगों को साल के शुरूआती महीने में सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही इन्हें अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। साल के बीच यानी जुलाई महीने में मीन राशि के लोगों की लव लाइफ में नयापन आ सकता है। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static