बादाम-काजू से भी ज्यादा ताकतवर Tiger Nuts, सेवन करने से दूर रहेगी हेल्थ प्रॉब्लम्स

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 12:36 PM (IST)

हेल्दी रहने के लिए लोग सूखे मेवे खाना पसंद करते हैं। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। बात ड्राई फ्रूट्स की करें तो आपने लोग काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर, पिस्ता आदि का सेवन तो खूब किया होगा। मगर क्या आपने टाइगर नट्स कभी खाया है? टाइगर नट्स को स्थानीय भाषा में अर्थ नट और ग्राउंड नट कहा जाता है। यह भी एक तरह का ड्राई फ्रूट है, ये भारत के अलावा मीडिल ईस्ट, दक्षिण यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में भी मिलते हैं। ये मुख्य रूप से काला व हल्का भूरा रंग दो तरह के मिलते हैं। इसे बादाम की तरह भिगोकर खाना फायदेमंद माना जाता है। चलिए आज हम आपको टाइगर नट्स में मौजूद पोषक तत्व व इसके सेवन के बेमिसाल फायदे बताते हैं...

PunjabKesari

टाइगर नट्स में मौजूद पोषक तत्व

टाइगर नट्स में फाइबर, कैल्शियन, मिनरल्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फॉसफोरस आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को बीमारियों की चपेट में आने से रोकते हैं। चलिए अब जानते हैं टाइगर नट्स खाने के फायदे...

कैंसर व दिल की बीमारियों से बचाव

टाइगर नट्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाव रहता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से कैंसर व कई तरह की दिल संबंधी समस्याओं से बचाव करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

टाइगर नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स अधिक पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। यह शरीर से गुड़ कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने व बैड कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे शरीर में खून के थक्के जमने से बचाव रहता है। दिल हेल्दी रहने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार, टाइगर नट्स खाने से दिल की नसें व धमनियां सिकुड़ती नहीं है। इसके साथ ही इनमें लचीलापन बरकरार रहता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने व पहले से हार्ट पेशेंट्स को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना टाइगर नट्स का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

वजन घटाने में फायदेमंद

फाइबर से भरपूर टाइगर नट्स का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आप इसका सेवन करके वजन कंट्रोल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें मौजूदअघुलनशील यानि इनसॉल्यूबल फाइबर शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को जलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा शरीर में बन रहे कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम भी करते हैं। ऐसे में मोटापे से परेशान लोग इसे शाम को हेल्दी स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

टाइगर नट्स में एमीनो एसिड आर्जिनिन अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन का स्तर सुधारने में मदद मिलती है। यह एसिड शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

पाचन तंत्र करे मजबूत

टाइगर नट्स फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से खाना पचाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंजाइम्स पाचन शक्ति को तेज करते हैं। ऐसे में दस्त, हार्ट बर्न, अपच, एसिडिटी आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बड़ी आंत के हेल्दी बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसमें मौजूद एंटी- बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण की चपेट में आने से रोकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, टाइगर नट्स के अर्क एंटी बायोटिक प्रतिरोधी संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी तेजी से बढ़ती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static