आपकी किचन की 10 चीजों में छिपा है Cancer, ढूंढिए और निकाल फैंकिए बाहर
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 05:48 PM (IST)

नारी डेस्क: हम में से अधिकतर लोग अनजाने में अपनी रसोई में ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनमें से कुछ बर्तन और फूड आइटम्स हमारे लिए खतरनाक हो सकते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ये चीजें लगभग हर घर में पाई जाती हैं और हमें इनके प्रभाव से बचने के लिए तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।
प्लास्टिक के बर्तन और कंटेनर
प्लास्टिक के बर्तनों में खाना स्टोर करना और माइक्रोवेव में प्लास्टिक के कंटेनर का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। प्लास्टिक में मौजूद BPA (Bisphenol A) और फ्थैलेट्स जैसे रसायन खाने में मिलकर शरीर में जहर घोल सकते हैं। ये रसायन लंबे समय में कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक के बर्तनों की बजाय कांच या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है।
एल्यूमिनियम फॉयल का अधिक उपयोग
अगर आप एल्यूमिनियम फॉयल में खाना लपेटकर उसे गर्म करते हैं, तो एल्यूमिनियम के कण भोजन में मिल सकते हैं, जो शरीर में जमा होकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए इस फॉयल का कम से कम इस्तेमाल करें, खासकर गर्मी में।
ज्यादा तला-भुना और जला हुआ खाना
ज्यादा तला हुआ या जलाया हुआ खाना खाने से एक्रिलामाइड नामक रसायन उत्पन्न हो सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। विशेष रूप से जली हुई रोटियां, तले हुए आलू और जले हुए ब्रेड से बचें, क्योंकि ये पदार्थ शरीर में नुकसान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अगर आपको भी पैरों में दिखे ये बदलाव तो हो जाइए सतर्क – भूलकर भी न करें Ignore
रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड
अगर आप रोजाना रेड मीट, सॉसेज, बेकन, या पैक्ड फूड खाते हैं, तो यह पेट और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। इनमें प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम नाइट्रेट जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
पुराने या खराब हो चुके मसाले
बहुत से लोग मसाले सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। पुराने मसालों में फंगस (Aflatoxin) उत्पन्न हो सकती है, जो लिवर कैंसर का कारण बन सकती है। इसलिए मसालों को समय-समय पर बदलते रहें और उन्हें सही तरीके से स्टोर करें।
नॉन-स्टिक कुकवेयर का अधिक उपयोग
नॉन-स्टिक कुकवेयर में यदि उनकी ऊपरी परत खुरच जाए, तो इसमें मौजूद जहरीले तत्व निकलकर खाने में मिल सकते हैं। इनमें PFOA (Perfluorooctanoic Acid) जैसे रसायन होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। नॉन-स्टिक कुकवेयर के स्थान पर लोहे या मिट्टी के बर्तन का उपयोग बेहतर होता है।
प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी
अगर आप प्लास्टिक की बोतल में पानी रखते हैं, खासकर धूप में या गर्मी में, तो इससे प्लास्टिक के केमिकल्स पानी में मिल सकते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय स्टील या तांबे की बोतलों का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है।
कैसे बचें इन खतरों से?
ग्लास या स्टील के बर्तन और बोतलों का इस्तेमाल करें।
फ्रेश और ऑर्गेनिक खाना खाएं, प्रोसेस्ड फूड से बचें।
कम तेल और कम जला हुआ खाना पकाएं।
नॉन-स्टिक की जगह लोहे या मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
मसालों और खाद्य सामग्री को सही तरीके से स्टोर करें।
यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी रसोई को सुरक्षित और स्वस्थ रखें ताकि आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का सही तरीके से ख्याल रख सकें।