दिल की बीमारियों का इलाज करता है योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने बताए योग के 10 बड़े फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 11:21 AM (IST)

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस बार योग दिवस की थीम थी — “One Earth, One Health” यानी “एक धरती, एक स्वास्थ्य”। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने योग के 10 बड़े फायदों के साथ इसे मानवता के लिए जरूरी बताया और इसे एक वैश्विक जन आंदोलन बनाने की अपील की।

दुनिया को जोड़ रहा है योग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग का मतलब ही है ‘जोड़ना’, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।” उन्होंने कहा कि योग अब केवल भारत का नहीं रहा, बल्कि यह विश्व समुदाय का साझा धरोहर बन गया है।

अशांति में शांति की राह दिखाता है योग

पीएम मोदी ने कहा कि आज की दुनिया तनाव, संघर्ष और अस्थिरता से गुजर रही है। ऐसे समय में योग हमें अंदर की शांति की ओर ले जाता है। यह हमें जीवन की तेज़ रफ्तार में एक पॉज बटन देता है, जिससे हम खुद को संतुलित कर पाते हैं और दोबारा ऊर्जा से भर जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

'मी से वी' की यात्रा

प्रधानमंत्री ने कहा, “योग एक व्यक्तिगत साधना जरूर है, लेकिन इसका उद्देश्य हमें ‘मी से वी’ यानी ‘मैं से हम’ की ओर ले जाना है। यह इंसानियत को जोड़ने का माध्यम है, जो समाज में सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।”

थीम का संदेश: 'वन अर्थ, वन हेल्थ'

इस साल की थीम ‘One Earth, One Health’ को पीएम मोदी ने बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि धरती के हर प्राणी की सेहत आपस में जुड़ी है – चाहे वो इंसान हो, जानवर, पेड़-पौधे या जलवायु। योग हमें इस जैविक जुड़ाव को समझने में मदद करता है और प्रकृति के साथ एकत्व का अनुभव कराता है।

ये भी पढ़ें:  टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा का हुआ निधन, 7 दिन बाद फ्लैट में इस हालत में मिला शव

दुनियाभर में योग की स्वीकृति

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो 175 देशों ने भारत का समर्थन किया था। उन्होंने इसे विश्व की असाधारण एकजुटता का प्रतीक बताया, जो योग के प्रभाव और महत्व को दर्शाता है।

योग और विज्ञान का मेल

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब योग को केवल परंपरा तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि इसे विज्ञान आधारित चिकित्सा के रूप में विकसित कर रहा है। देश में लगातार रिसर्च हो रही है और एविडेंस-बेस्ड थेरेपी को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि योग को आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा बनाया जा सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बीमारियों में योग की भूमिका

पीएम मोदी ने AIIMS दिल्ली की एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि योग का अभ्यास दिल की बीमारियों, मानसिक विकार, महिलाओं की सेहत और मोटापा जैसी समस्याओं के इलाज में काफी सकारात्मक असर डालता है। यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक और सुलभ उपाय है।

योग सभी के लिए है

पीएम ने कहा, “मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि दिव्यांग जन ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं, अंतरिक्ष यात्री स्पेस में योग करते हैं, ग्रामीण बच्चे योग ओलंपियाड में हिस्सा लेते हैं। इससे साफ है कि योग किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि हर इंसान के लिए है।”

हर जगह एक ही संदेश- योग

चाहे एवरेस्ट की चोटी हो या समुद्र की लहरें, ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या नौसेना के जहाज – हर जगह योग का अभ्यास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह संदेश साफ है कि योग सीमाओं से परे है और यह मानवता को जोड़ने वाला माध्यम बन चुका है।

योग को जन आंदोलन बनाने की अपील

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने दुनियाभर के लोगों से अपील की कि वे योग को एक जन आंदोलन में बदलें। उन्होंने कहा, “आइए, मिलकर योग को ऐसा अभियान बनाएं, जो दुनिया को शांति, स्वास्थ्य और संतुलन की ओर ले जाए। हर व्यक्ति योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए और ‘One Earth, One Health’ एक वैश्विक संकल्प बन जाए।”

योग के 10 बड़े फायदे – पीएम मोदी के अनुसार

तनाव और चिंता को कम करता है

दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है

मोटापे और डायबिटीज में फायदेमंद है

महिलाओं की सेहत सुधारता है

मानसिक संतुलन बनाए रखता है

इम्यून सिस्टम मजबूत करता है

नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है

सांस संबंधी समस्याओं में राहत देता है

प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देता है

प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश न केवल योगाभ्यास के शारीरिक लाभों पर केंद्रित था, बल्कि उन्होंने इसे आध्यात्मिक, सामाजिक और वैश्विक जुड़ाव का साधन बताया। आज जब दुनिया स्वास्थ्य और मानसिक शांति की तलाश में है, योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान के रूप में उभर रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static