फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: KGF फेम सीनियर अभिनेता नहीं रहे, Actor की मौत से भावुक हुए फैंस
punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 11:30 AM (IST)

नारी डेस्क: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है। कन्नड़ सिनेमा के वरिष्ठ और प्रतिभाशाली अभिनेता दिनेश मंगलुरु का सोमवार को 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'KGF' में बॉम्बे डॉन का यादगार किरदार निभाया था, जिससे वे खूब चर्चाओं में आए थे।
काफी समय से चल रहे थे बीमार
दिनेश मंगलुरु पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका#KGFActor #RIP #CinemaLoss#actor #DineshMangaluru #Sandalwood #DineshMangalurupassesaway pic.twitter.com/BeFVhRHN2d
— βh๏๏ʍɨ 🫅 (@OnlyBhoomi) August 25, 2025
दिनेश मंगलुरु का फिल्मी सफर
दिनेश मंगलुरु ने कन्नड़ सिनेमा में एक लंबा और सफल करियर बिताया। उन्होंने 1990 के दशक से लेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और हर बार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं
KGF Chapter 1 – (बॉम्बे डॉन के रोल में, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली)
Dandupalya 2
Kariya
Tarka
Rakta Kanneeru
CID Moosa (मलयालम फिल्म)
इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और थियेटर प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।
दिनेश ने अधिकतर फिल्मों में खलनायक या नेगेटिव किरदार निभाए, लेकिन अपने दमदार अभिनय के कारण वे हर रोल में खास छाप छोड़ते थे। वे उन कलाकारों में गिने जाते हैं जो स्क्रीन पर कम समय के लिए भी दिखें तो दर्शकों पर गहरा असर डालते थे।
RIP - Dinesh Mangaluru.
— Karnataka Box Office (@Karnatakaa_Bo) August 25, 2025
He had given exceptional performances in #Ranavikrama and #KGFChapter1 pic.twitter.com/NfuALkYgGA
उनके निधन की खबर सुनकर कई फिल्मी सितारों, निर्देशकों और उनके सह-कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया। फैंस भी उनके किरदारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।