आखिर क्यों पशुपतिनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ की यात्रा मानी जाती है अधूरी?

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 01:12 PM (IST)

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक केदरानाथ भी है। हर सालों लाखों की तादाद में भक्त यहां पर नतमस्तक होते हैं। कहते हैं जो यहां पर सच्चे मन से भगवान की अराधना करता है, उससे सारी मानोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पौराणिक कथाओं की मानें तो केदारनाथ धाम में खुद पांडवों को भोलेनाथ ने दर्शन दिए थे। केदारनाथ धाम व्यक्ति को वास्तविक जीवन से परिच कराता है। कहते हैं कि यहां पर दर्शन करने के बाद लोगों के जीवन में किसी मोह- माया की इच्छा नहीं रह जाती है। इस साल बाबा केदरानाथ के कपाट 10 मई से खुलेंगे। भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए तैयार हैं। कहते हैं यहां पर दर्शन करने आए भक्तों की यात्रा पशुपतिनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

केदारनाथ धाम की मान्यता

मान्यता है कि पांडवों ने अपने भाई कर्ण की मृत्यु के पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पूजा की थी। भगवान  शिव ने उन्हें दर्शन दिए और उन्हें पापों से मुक्ति प्रदान की। इस घटना के बाद पांडवों ने केदारनाथ में भोलेनाथ का मंदिर बनवाया था। ऐसा माना जाता है कि केदरानाथ, कैलाश पर्वत का हिस्सा है जो भगवान शिव का निवास स्थान है। केदरानाथ में भगवान शिव के दर्शन करने का अर्थ है कैलाश पर्वत और भोलेनाथ के निवास स्थान के दर्शन करना। केदरानाथ में भगवान शिव को जटाधारी शिव के रूप में पूजा जाता है। 

PunjabKesari

भोलेनाथ ने पशुपतिनाथ में की थी तपस्या

 मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां समाधि लगाकर तपस्या की थी, जिसके चलते उनके सिर पर जटाएं उग गई थीं। पशुपतिनाथ मंदिर में आपको शिवलिंग में आपको शिवलिंग पर भोलेनाथ के सिर की आकृति दिखेगी। मान्यता है कि केदारनाथ में शिव जी के शरीर के तो वहीं पशुपतिनाथ में उनके मुख के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि महाभारत के दौरान पांडवों को  गुरु द्रोणाचार्य और उनके पुत्र अश्वत्थामा की हत्या का लगा था। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए ही पांडव भोले की शरण में केदारनाथ पहुंचे थे।

PunjabKesari

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि भोलेनाथ ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपने ससुर दक्ष का वध कर दिया था। इसके बाद, वे पापों से मुक्ति पाने के लिए भटकते रहे और आखिर पशुपतिनाथ में प्रकट हुए। इसलिए बिना पशुपतिनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ की यात्रा अधूरी मानी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static