बेटे की इस आदत से बेहद परेशान है करीना, हर मां को बच्चों की परवरिश में आती है यह मुश्किल

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 06:23 PM (IST)

पटौदी खानदान की बहू व एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, करीना कपूर फिर से मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी। करीना-सैफ ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था- 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

करीना ने शेयर किए मदरहुड एक्सपीरियंस

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा है तैमूर अली खान। तैमूर बॉलीवुड का पॉपुलर स्टार किड है। एक इंटरव्यू में करीना ने मदरहुड एक्सपीरियंस शेयर किया था। करीना ने बताया कि तैमूर को लेकर वह कभी-कभी अपना आपा खो देती हैं। करीना ने कहा था- तैमूर अब साढ़े 3 साल का हो गया है। उसे अब समझ आता है कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं। वह बोलता है कि मैं ये नहीं खाऊंगा, वो नहीं खाऊंगा। कभी-कभी तो मैं उसकी बातें सुनकर अपना आपा ही खो देती हूं। मैं उसे फिर बोलती हूं कि तुम्हें पराठा खाना ही पड़ेगा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। ये मेरे लिए एक टास्क जैसा होता है, लेकिन हम साथ मिलकर इसे पूरा कर लेते हैं'।खुद के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था- मैं ओवरप्रोटेक्टिव मां हूं। इस जर्नी में मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। तैमूर भी कभी मुझे सिखाता है कि वह मुझे कैसी मां बनाना चाहता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Another day, another shoot and well... another one of my favourite selfies 🤭💯

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 13, 2020 at 4:00am PDT

तैमूर को पसंद नहीं मॉम करीना की यह आदत

इसी के साथ करीना कपूर खान ने बताया था कि तैमूर को उनकी कौन-सी आदत पसंद नहीं है। करीना ने कहा था, 'तैमूर को मेरी एक बात बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं अपने बेटे को दिन में कई बार किस करती हूं। जैसे ही मै तैमूर को किस करने के लिए उसके पास जाती हूं वह मुझसे पीछे हटाने लगता है। क्योंकि उसे मेरा बार बार किस करना पसंद नहीं है। इसके बाद भी मैं जबरदस्ती उसे किस कर देती हूं। हालांकि मुझे सैफ भी ऐसा करने से मना करते हैं।

करीना कपूर खान ही नहीं हर मां को इस सिचुएशन से गुजरना पड़ता है। बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है और उसे समझ आती है तो वह खाने-पीने में आनाकानी करने लगता है। एक मां के लिए बच्चे को खाना खिलाना सबसे चुनौती भरा होता है क्योंकि भरपूर डाइट उनकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इस सिचुएशन में आप उसे खेल-खेल में या किसी अन्य चीज में उनका ध्यान लगाकार उन्हें खाना खिला सकती है। यह हर मां का फर्ज है कि वह बच्चे के खानपान का पूरा ख्याल रखें और उसके भोजन को पौष्टिक बनाएं।

फिर से मां बनने वाली है करीना

यहां आपको बता दें कि 2016 में करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान को जन्म दिया था। साल 2018 में एक इंटरव्यू में जब करीना कपूर से फैमिली प्लानिंग के लिए पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि दो साल बाद वह और सैफ दूसरा बेबी प्लान करेंगे। वही अब बेबो दोबारा प्रेग्नेंट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday to the sparkle of my life ❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 15, 2020 at 11:50pm PDT

खबरों की माने तो करीना  3 महीने की प्रेग्नेंट है और संभवत: वे अगले साल फरवरी या मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। करीना की फैमिली भी इस आने वाले मेहमान को लेकर काफी खुश है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दो बच्चे तो होने ही चाहिए, ताकि एक-दूसरे को कंपनी मिल सके। कल सैफ के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर की,जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉट करती दिखाई दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static