IPS मैडम का स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस बना चर्चा का विषय, खूबसूरती और पर्सनैलिटी से बटोर रहीं सुर्खियां
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 03:55 PM (IST)
नारी डेस्क: मध्य प्रदेश कैडर की 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। सख्त पुलिसिंग के साथ-साथ फिल्मों और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सिमाला अब फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका स्टाइल, आत्मविश्वास और सादगी लोगों का ध्यान खींच रही है। उनकी खास बात यह है कि वह सिर्फ वर्दी में ही प्रभावशाली नहीं लगतीं, बल्कि ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक हर अंदाज में बेहद ग्रेसफुल नजर आती हैं। यही वजह है कि लोग उनके फैशन सेंस की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों से करने लगे हैं।
फ्लोरल ब्लैक साड़ी में दिखा एलिगेंस और ग्रेस
सिमाला प्रसाद की ब्लैक फ्लोरल साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। काले रंग की साड़ी पर लाल रंग के हल्के और गहरे शेड्स से बना फ्लोरल डिजाइन उसे बेहद आकर्षक बना रहा था। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज पहना, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न टच दिया। उनका स्टेटमेंट नेकपीस इस आउटफिट की सबसे खास चीज रहा। छोटी सी बिंदी, सिंपल इयररिंग्स और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान ने उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।

वेस्टर्न आउटफिट में नजर आया ग्लैमरस अंदाज
सिर्फ इंडियन वियर ही नहीं, वेस्टर्न ड्रेस में भी सिमाला का स्टाइल काफी अलग नजर आता है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रे ब्लेजर कैरी किया, जिसकी लंबाई ड्रेस के बराबर थी। इस कॉम्बिनेशन ने उनके लुक को बेहद क्लासी बना दिया। उन्होंने स्टॉकिंग्स, व्हाइट शूज और ग्लव्स के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया। वहीं गले में डाला गया रेड स्कार्फ पूरे लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ रहा था। उनका यह अंदाज किसी फैशन फोटोशूट से कम नहीं लग रहा था।
पोल्का डॉट साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
आइवरी बेस पर रेड पोल्का डॉट डिजाइन वाली साड़ी में सिमाला का अंदाज बेहद फ्रेश और एलिगेंट लगा। इसके साथ पहना गया रेड स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था। ओपन पल्लू स्टाइल में ड्रेप की गई इस साड़ी के साथ उन्होंने बहुत कम एक्सेसरीज पहनीं। सिर्फ छोटे इयररिंग्स और हल्का मेकअप ही उनके लुक को खास बनाने के लिए काफी था। उनकी यही सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
ये भी पढ़ें: 'पति ने युरिन ऊपर डाला अंडरग*मेंट्स में छिपाकर रोटी खाई', फिर IAS बन पति को सिखाया सबक!
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार
सिमाला प्रसाद का ब्लैक फ्लोरल मैक्सी ड्रेस वाला लुक भी काफी चर्चा में रहा। स्लीवलेस ड्रेस की नेकलाइन पर बना प्लीटेड डिजाइन उसे स्टाइलिश टच दे रहा था। पूरी ड्रेस पर किया गया फ्लोरल पैटर्न बेहद खूबसूरत लग रहा था। उन्होंने इस ड्रेस के साथ रेड स्ट्रैपी सैंडल पहनी और बिना ज्यादा जूलरी के ही अपने लुक को सिंपल रखा। उनका यह मिनिमल लेकिन स्टाइलिश अंदाज फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आया।

कैजुअल लुक में भी दिखती हैं क्लासी
सिमाला के कैजुअल लुक्स भी उतने ही शानदार होते हैं। एक तस्वीर में वह ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आईं, जहां उनका सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज देखने को मिला। वहीं ऑल डेनिम को-ऑर्ड सेट में भी उनका स्टाइल कमाल का लगा। शर्ट स्टाइल टॉप, फ्लेयर्ड पैंट्स और मैचिंग बेल्ट ने उनके पूरे लुक को ट्रेंडी बना दिया। बिना ज्यादा प्रयास के भी उनका फैशन सेंस साफ नजर आता है।
कथक और ट्रेडिशनल लुक ने जीता दिल
सिमाला प्रसाद को कथक डांस का भी शौक है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरी सेक्विन वर्क किया गया था। थ्री-क्वार्टर स्लीव्स वाले ब्लाउज और नेट के दुपट्टे के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। बालों में गजरा, माथे पर बोरला, कानों में झुमके और चोकर सेट ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

पुलिसिंग और ग्लैमर का अनोखा मेल
सिमाला प्रसाद उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ कला और अभिनय की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी पर्सनैलिटी में जहां एक ओर सख्त अफसर की झलक दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर उनका सादगी भरा और स्टाइलिश अंदाज लोगों को खूब प्रभावित करता है।

यही वजह है कि सोशल media पर उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं और लोग उनके फैशन, आत्मविश्वास और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।

