BJP नेता की बेटी ने CUET UG परीक्षा में किया टॉप, 3 विषय में मिले 100 पर्सेंटाइल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 10:09 AM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली के विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडरग्रेजुएट 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) वन हासिल  किया, उसने 3 विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। टॉपर ने कहा कि लगातार कई घंटों तक पढ़ाई करने के बजाय हर दिन नियमित रूप से पढ़ाई करना ज़्यादा असरदार होता है। देविना ने देश में सबसे ज़्यादा NTA स्कोर हासिल किया। देविनाने कहा- "मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता था कि मेरी परीक्षा अच्छी गई है, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे ऑल इंडिया रैंक 1 मिलेगी।" अपने परिवार और शिक्षकों को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा- "मेरे परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह उपलब्धि हासिल करना मुमकिन नहीं होता।"

PunjabKesari
देविना ने बताया सफलता का फॉर्मूला

 अपनी शुरुआती चुनौतियों के बारे में बात करते हुए देविना ने कहा- "शुरुआत में कुछ मुश्किलें आईं क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद ही तैयारी शुरू करनी थी। कभी-कभी मुझे लगता था कि शायद मैं यह नहीं कर पाऊंगी। लेकिन जब मैंने गंभीरता से पढ़ाई शुरू की, तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। बहुत लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय, हर दिन नियमित रूप से पढ़ाई करना बेहतर है। रिविज़न और बीच-बीच में ब्रेक लेना भी ज़रूरी है।" उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा- "सिर्फ़ लंबे समय तक पढ़ाई करने से ज़्यादा ज़रूरी निरंतरता और अनुशासन है।" देविना की साहित्य में गहरी रुचि है। उन्होंने बताया- "मुझे साहित्य पसंद है। पढ़ना और लिखना मेरे शौक हैं।" वह अंग्रेज़ी में ऑनर्स डिग्री करने पर विचार कर रही हैं"।


विधायक कैलाश गहलोत को बेटी पर गर्व 

देविना के पिता और बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत ने अपनी बेटी की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए X पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा- "बेहद गर्व और आभार के साथ हम यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि हमारी छोटी बेटी, देविना गहलोत ने CUET (UG) - 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है और देश में सबसे ज़्यादा कुल NTA स्कोर प्राप्त किया है। यह शानदार उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।" विधायक ने अपनी बेटी की जिज्ञासा को प्रेरित करने, उसकी क्षमता को निखारने और उसे मार्गदर्शन देने के लिए उसके शिक्षकों और मेंटर्स का आभार व्यक्त किया, और अपनी पत्नी व बड़ी बेटी के सहयोग का भी ज़िक्र किया। -

PunjabKesari
इन बच्चों ने हासिल की उपलब्धि

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2026 में एक उम्मीदवार ने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि बाईस उम्मीदवारों ने अपने चुने गए तीन विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए, जबकि 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए। एजेंसी ने आगे बताया कि 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 परसेंटाइल हासिल किए। एक उम्मीदवार ने CUET-UG 2026 में चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया, जो परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।" शीर्ष स्कोरर्स में, दिल्ली (NCT) की देविना गहलोत ने पांच विषयों में सबसे अधिक कुल NTA स्कोर 1,232.19 हासिल किया, इसके बाद दिल्ली (NCT) के सक्षम गोयल ने 1,230.82 और हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी ने 1,207.21 स्कोर किया। बिहार के श्रेयांश मिश्रा 1,205.96 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि उत्तर प्रदेश की खुशी सबलोक 1,203.78 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static