''डॉन 3'' विवाद के बीच Ranveer Singh का बड़ा फैसला, 18 महीने तक नहीं देंगे...
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 06:59 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh इन दिनों फिल्म Don 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनके अलग होने की खबरों और बढ़ते विवाद के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अगले 18 महीनों तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान न देने और मीडिया इंटरव्यू से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।
18 महीने तक नहीं देंगे कोई इंटरव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने तय किया है कि वह अपनी आगामी फिल्म Pralay की रिलीज तक किसी भी पत्रकार या मीडिया प्लेटफॉर्म को इंटरव्यू नहीं देंगे। बताया जा रहा है कि अभिनेता 'डॉन 3' से जुड़े विवाद पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने दावा किया गया है कि रणवीर ने निजी बातचीत में साफ कर दिया है कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे और आने वाले महीनों में भी चुप्पी बनाए रखेंगे।
'डॉन 3' से अलग होने की क्या है वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और फिल्म के Producer और Director Farhan Akhtar के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद सामने आए थे। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट, निर्माण प्रक्रिया और लगातार हो रही देरी को लेकर एक्टर संतुष्ट नहीं थे। हालांकि, इस मामले पर न तो रणवीर सिंह और न ही फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
यें भी पढ़ें : ‘सांसें चल रही थीं...’ Sanchita Ugale की मौत पर चाची का बड़ा खुलासा
45 करोड़ रुपये के हर्जाने की चर्चा
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब खबरें सामने आईं कि Excel Entertainment ने कथित तौर पर रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है। इसी दौरान Federation of Western India Cine Employees (FWICE) द्वारा एक्टर के खिलाफ जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन नोटिस की भी चर्चा रही, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म Pralay में दिखाई देंगे। यह एक पोस्ट-अपोकैल्पिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें तबाही के बाद के मुंबई शहर को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अत्याधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मुंबई के विनाशकारी दृश्य और खंडहरों को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन Jay Mehta कर रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
फैंस को है आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल 'डॉन 3' विवाद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन जब तक रणवीर सिंह, फरहान अख्तर या फिल्म की टीम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा सकती। ऐसे में फैंस की नजरें आने वाले दिनों में होने वाले आधिकारिक अपडेट्स पर टिकी हुई हैं।

