कैसी है दलेर मेहंदी की तबीयत?  उत्तराखंड में मचे विवाद के बीच बेटे ने दी उनकी हेल्थ अपडेट

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 02:43 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड में नवरात्रि के एक कार्यक्रम के दौरान गायक दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस को लेकर मचे विवाद के बीच, उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। गुरदीप ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्होंने चल रहे विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की। IANS से ​​बात करते हुए उन्होंने अपने पिता की सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर कहा- "वे एकदम फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपर हिट हैं।" 

PunjabKesari
उत्तराखंड में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस पर तब विवाद खड़ा हो गया, जब राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच में ही उनका शो रुकवा दिया। मंत्री ने आरोप लगाया कि गायक शराब के नशे में थे और भारी फीस लेने के बावजूद उन्होंने खराब परफॉरमेंस दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या दलेर लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे। उत्तराखंड में हुई इस परफॉरमेंस को लेकर मचे विवाद के बीच, मीका सिंह, पलाश सेन, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी जैसी कई हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आई हैं।

PunjabKesari
अपने भाई का बचाव करते हुए, मीका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- "मैंने खबरें देखीं। आप लोगों ने यह फैला दिया है कि 'दलेर मेहंदी गाते समय नशे में थे, वे गा नहीं पा रहे थे।' सबसे पहले मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं - वे पिछले 30 सालों से सुपरस्टार हैं। क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब का खुलेआम इस्तेमाल होते देखा है?" उन्होंने कहा- कलाकार के तौर पर, हम अक्सर किसी के अनुरोध पर परफॉर्म करने के लिए मान जाते हैं और कहते हैं, 'ठीक है हम शो करेंगे'।" "भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मेरी तबीयत ठीक नहीं है और परसों मेरा कोई शो है, जिसके लिए मैंने पहले ही वादा कर दिया है, तो मैं अपना वादा जरूर निभाऊंगा, चाहे बजट बड़ा हो या छोटा। उन्होंने (दलेर मेहंदी) भी शायद ऐसा ही किया होगा"।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static