सारा अली खान से सीखें ट्रांसपेरेंट चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल करने के आसान और ग्रेसफुल तरीके
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 05:06 PM (IST)
नारी डेस्क: गर्मी के मौसम में हल्के और आरामदायक कपड़ों की तलाश हर किसी को होती है। ऐसे में सफेद चिकनकारी सूट एक ऐसा एथनिक वियर है जो न सिर्फ कूलिंग फील देता है, बल्कि अपने एलिगेंट लुक की वजह से हर मौके पर खास भी लगता है। लखनऊ की यह पारंपरिक कढ़ाई अपनी महीन कारीगरी के लिए जानी जाती है, जो पहनने वाले को एक क्लासिक और रॉयल अपील देती है। हालांकि, इस खूबसूरत आउटफिट के साथ एक आम समस्या ट्रांसपेरेंसी यानी कपड़े का हल्का और पारदर्शी होना होती है, जिससे कई बार इसे स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल लगने लगता है।
ट्रांसपेरेंट चिकनकारी की परेशानी
चिकनकारी फैब्रिक में बारीक धागों और ओपन वर्क की वजह से कपड़ा हल्का ट्रांसपेरेंट हो जाता है। इसी कारण कई लोग इसे पहनने में असहज महसूस करते हैं या सही इनरवेयर न मिलने की वजह से इसे कम पहनते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का हालिया एथनिक लुक एक बेहतरीन इंस्पिरेशन बनकर सामने आता है। हाल ही में असम के कामाख्या और उमानंद मंदिर दर्शन के दौरान सारा ने सफेद चिकनकारी कुर्ता और मैचिंग पैंट सेट पहना था, जिसे उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन क्लासी तरीके से स्टाइल किया।

सही इनर (Slip) का चुनाव सबसे जरूरी स्टेप
सारा अली खान के लुक से सबसे बड़ा फैशन टिप यही मिलता है कि ट्रांसपेरेंट कुर्तियों के नीचे सही इनर पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने चिकनकारी आउटफिट के नीचे एक अच्छी फिटिंग वाली स्लिप पहनी थी, जिससे लुक साफ-सुथरा और संतुलित नजर आ रहा था। इस तरह के आउटफिट के लिए हमेशा कॉटन या मोडल फैब्रिक की स्लिप चुननी चाहिए, जो न सिर्फ पसीना सोखती है बल्कि आरामदायक भी होती है। रंग की बात करें तो व्हाइट चिकनकारी के साथ सफेद या न्यूड (स्किन टोन) स्लिप सबसे बेहतर मानी जाती है, क्योंकि यह आउटफिट के साथ ब्लेंड हो जाती है और अलग से नजर नहीं आती।
दुपट्टे से मिलती है एक्स्ट्रा कवरेज और ग्रेस
सारा अली खान ने अपने लुक में दुपट्टे को भी बेहद स्मार्ट तरीके से स्टाइल किया। उन्होंने शिफॉन दुपट्टे को काउल या U-शेप ड्रेप में कैरी किया, जिससे फ्रंट एरिया को हल्का कवरेज मिला और लुक भी बहुत ग्रेसफुल दिखा। मंदिर विजिट के दौरान उन्होंने इसी दुपट्टे से सिर भी ढका, जिससे उनका पूरा लुक और भी ज्यादा शालीन और पारंपरिक नजर आया। यह तरीका उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिन्हें ट्रांसपेरेंसी को लेकर थोड़ी झिझक रहती है।
ये भी पढ़ें: भूल जाइए सारे रंग, Alia Bhatt का 'पेस्टल येलो' लुक बना इंटरनेट का नया Crush
मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल मेकअप से पूरा होता है लुक
व्हाइट चिकनकारी की असली खूबसूरती उसकी सादगी में छिपी होती है। सारा अली खान ने इस बात को अपने लुक में पूरी तरह अपनाया। उन्होंने बेहद हल्की ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और छोटे ईयररिंग्स पहने, जिससे पूरा फोकस आउटफिट पर बना रहा। इसके साथ उन्होंने मेकअप को भी बहुत नेचुरल रखा। न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट लुक के साथ उनका पूरा अंदाज बेहद फ्रेश और एलीगेंट नजर आया। यही वजह है कि चिकनकारी सूट के साथ हमेशा हैवी मेकअप से बचने की सलाह दी जाती है। सफेद चिकनकारी सूट को स्टाइल करना मुश्किल नहीं है, बस सही इनर, सही ड्रेपिंग और थोड़ा कॉन्फिडेंस जरूरी है। सारा अली खान का यह लुक यह साबित करता है कि सिंपल फैशन भी बेहद शानदार और आकर्षक दिख सकता है, अगर उसे सही तरीके से कैरी किया जाए।

इस गर्मी, अगर आप भी चिकनकारी पहनने की सोच रहे हैं तो ट्रांसपेरेंसी के डर को छोड़कर इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपना देसी लुक और भी खास बना सकते हैं।

