Cannes: साड़ी में सजी भारतीय नारी, किसके लुक ने जीता आपका दिल?

punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 02:19 PM (IST)

साड़ी, भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। यह एक ऐसा परिधान है जिसमें हर महिला बला की खूबसूरत नजर आती है। कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2025 में भी साड़ी सब पर भारी पड़ती नजर आई। इस बार भारतीय हसीनाओं ने पारंपरिक साड़ी के माध्यम से भारतीय संस्कृति और फैशन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इन हसीनाओं ने अपने लुक्स से न केवल रेड कार्पेट पर छाप छोड़ी, बल्कि भारतीय परंपरा को भी वैश्विक मंच पर सम्मानित किया। उन्होंने दुनिया को बता दिया कि साड़ी आधुनिक फैशन में भी अपनी विशेष जगह रखती है। चलिए कान्स के क्लासी और एलिगेंट साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं।

PunjabKesari
ऐश्वर्या की आइवरी बनारसी साड़ी

ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा की क्लासिक वाइट हैंडलूम आइवरी बनारसी साड़ी पहनी, जिस पर असली चांदी की जरी से बने मोटिफ्स लगे थे। साड़ी को प्लेन रखते हुए इसके बॉर्डर पर जरी वर्क किया गया। शीयर व्हाइट टिशू दुपट्टे को एक कंधे पर ट्रेल की तरह कैरी किया इस पर असली सोने और चांदी से जरदोजी एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला बॉर्डर किया गया। ऐश्वर्या ने मांग में सिंदूर भरकर लुक को फाइनल टच दिया।

PunjabKesari

अदिति राव हैदरी की प्लेन सिल्क साड़ी

कान्स 2025 में अपने लुक के लिए अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो की लाल रंग की साड़ी चुनी। यह सिल्क साड़ी सिंपल थी और इसमें सिर्फ़ रॉयल ब्लू बॉर्डर था। अदिति ने इसे मिनिमल रखा और अपनी साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना। गहनों के लिए खूबसूरत अभिनेत्री ने चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहनी थीं। अदिति ने अपने लुक को सिंदूर और बिंदी के साथ पूरा किया, जो भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है।

PunjabKesari

 पारुल गुलाटी की चमचमाती साड़ी


अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने  ऋद्धि बंसल की डिजाइन की गई साड़ी पहनकी खूब वाहवाही लूटी। पारुल की बनारसी टिशू साड़ी को रेजिन में डुबोकर तैयार किया गया है। साथ ही मैचिंग बॉर्डर ऐड किया गया। इसके स्कर्ट पोर्शन पर शिमरी टच दिया गया। मॉर्डन ड्रेपिंग कर उन्होंने लुक को स्टाइल किया। साड़ी के साथ पारुल ने मिरर वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया, जिसका जाल डिजाइन यूनिक और स्टाइलिश था। नाक में राउंड नथ के साथ लुक को पूरा किया।
PunjabKesari

जाह्नवी कपूर की वेट साड़ी

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फेद शीयर साड़ी में "वेट साड़ी" लुक अपनाया। साड़ी के साथ उन्होंने जो मैचिंग ब्लाउज पहना उसके ऑफ शोल्डर डिजाइन परफेक्ट लगा। ब्लाउज पर कपड़े से बनी लेयर्स ने लुक को क्लासी टच दिया। नीचे से फ्लेयर्ड स्कर्ट उनके लुक को अट्रैक्ट कर रही थी। साड़ी को यूनिक टच देने के लिए पल्लू को क्रिस- क्रॉस स्टाइल में पेयर किया, जो ब्लाउज से अटैच किया गया। जाह्नवी ने लैवेंडर चोकर से अपने लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

दिशा मदान की  कांजीवरम साड़ी

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी दिशा मदान ने कान्स में 70 साल पुरानी कांजीवरम साड़ी पहनी। लाल रंग की यह कांजीवरम साड़ी शुद्ध सोने के जरी वर्क से सजी थी। कारीगरों ने 400 घंटों से ज्यादा समय तक इसे हाथ से बुना है। इसके कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पर 250 घंटों में 4 कुशल कारीगरों ने हाथ से कढ़ाई की थी, जिसे जरी वर्क, सोने के मोतियों और बारीक जरदोजी के सजाया गया। हैवी चोकर, मैचिंग ब्रेसलेट, नोज रिंग और ग्लॉसी मेकअप के साथ दिशा ने अपने लुक को स्टाइल किया।
PunjabKesari

शर्मिला टैगोर की क्लासिक ग्रीन  साड़ी


दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने भी अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कान्स में अपनी अपीयरेंस के लिए रॉ मैंगो की क्लासिक ग्रीन बनारसी साड़ी को चुना। गोल्ड जरी बॉर्डर वाली रेशमी साड़ी पर पतली सुनहरी धारियां हैं, तो बॉर्डर को चौड़ा रखा गया। वहीं, पान के पत्ते जैसी छोटी-छोटी बूटियां इसे खूबसूरत टच दे रही हैं। जिसे उन्होंने क्लासी से प्लेन मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया और खुले पल्लू के साथ साड़ी ड्रैप करके एकदम शाही ठाठ- बाट दिखा गईं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static