दो साल तक इन राशि वालों को देनी होगी  परीक्षा, 2028 तक चलेगी शनि ढैय्या

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 04:00 PM (IST)

नारी डेस्क: शनि ढैय्या जीवन का ऐसा दौर है जो व्यक्ति को मजबूत बनाता है। अगर सही कर्म और संयम रखा जाए, तो यह समय भी तरक्की का कारण बन सकता है। शनि ढैय्या को  शनि के प्रभाव का ढाई साल का समय कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सिंह और धनु राशि वालों को शनि ढैय्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद इन राशियों के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी।

PunjabKesari
शनि ढैय्या से कब मिलेगी राहत?

कहा जाता है कि 2026 के दौरान शनि की चाल में बदलाव  के कारण सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा। सिंह राशि वालों को शनि की ढैय्या से राहत 3 जून 2027 को मिलेगी हालांकि, यह राहत स्थायी नहीं होगी 20 अक्टूबर 2027 से शनि ढैय्या एक बार फिर प्रभावित होगी जो 23 फरवरी 2028 तक बनी रहेगी ।  धनु राशि वालों को भी शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मक्ति 23 फरवरी 2028 को ही मिलेगी। 


 शनि ढैय्या क्या होती है?

जब शनि ग्रह किसी राशि से एक राशि आगे (द्वितीय भाव)  या बारहवीं राशि (द्वादश भाव) में गोचर करता है, तब उस राशि पर शनि ढैय्या लगती है। इसका समय लगभग 2 साल 6 महीने (ढाई साल) का होता है। शनि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। काम में रुकावटें आती हैं, मानसिक तनाव और धैर्य की परीक्षा होती है। फैसले सोच-समझकर लेने पड़ते हैं। लेकिन यह समय सजा नहीं, बल्कि कर्मों का फल माना जाता है।

PunjabKesari
23 फरवरी 2028 से शुरू होगा “गोल्डन पीरियड”

ज्योतिषियों के अनुसार 23 फरवरी 2028 के बाद सिंह और धनु राशि वालों के लिए समय खासा शुभ हो सकता है। इसे “गोल्डन पीरियड” कहा जा रहा है, जिसमें करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान और पहचान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम भी पूरे होंगे ।


शनि ढैय्या के प्रभाव को कम करने के उपाय

 ईमानदारी और मेहनत से काम करते रहें। शनिवार को जरूरतमंदों को दान करें। संयम और धैर्य बनाए रखें। बुजुर्गों और गरीबों का सम्मान करें। शास्त्रों के अनुसार शनि कर्मों का न्याय करते हैं, वे किसी के साथ अन्याय नहीं करते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static