19 February Rashifal: इन 4 राशियों के जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:06 PM (IST)
नारी डेस्क : ग्रह-नक्षत्रों की चाल 19 फरवरी 2026 को कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए यह दिन धन, करियर और पारिवारिक सुख लेकर आएगा, जबकि चार राशियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य हर क्षेत्र पर सितारों का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में दिन की सही शुरुआत और बेहतर फैसलों के लिए आज का राशिफल जानना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कल का पूरा राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों को राहत मिलेगी और नया शेड्यूल बनाने का विचार आ सकता है। फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। पैसों के मामले में किसी पर अंधा भरोसा न करें और उधार देने से पहले सोच-विचार करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल जाने का योग बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 9 | रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि
दिन आपके अनुकूल रहेगा। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होंगे और मन काम में लगेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ संभव है। परिवार में रिश्तों में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली अंक: 6 | रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र होकर किया गया काम लाभ देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करने का योग है।
भाग्यशाली अंक: 5 | रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
यें भी पढ़ें : क्या पुरुषों को भी हो सकता है Breast Cancer? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
कर्क राशि
दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। नए विचार मन में आएंगे।
भाग्यशाली अंक: 2 | रंग: दूधिया सफेद/चांदी
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत अनुकूल होगी। बिजनेस ट्रिप सफल रहेगी। जीवनसाथी को तरक्की का अवसर मिल सकता है। कोरियर या लॉजिस्टिक कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। जूनियर आपसे प्रेरणा लेंगे।
भाग्यशाली अंक: 1 | रंग: नारंगी/सुनहरा
उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि
उत्साह से भरा दिन रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ संभव है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। रचनात्मक लोगों—राइटर, आर्टिस्ट—के लिए दिन खास है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 5 | रंग: गहरा हरा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
दिन अच्छे मूड के साथ शुरू होगा। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। सिरदर्द जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 3 | रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
दिन बेहतर रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से नए मित्र बनेंगे। दूसरों की मदद करने से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 7 | रंग: गुलाबी
उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें।
यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
धनु राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन खास है। गृहिणियों के लिए खुद का बिजनेस शुरू करने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 8 | रंग: महरून
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी कार्यक्रम से दिनचर्या बदलेगी, लेकिन लाभ के योग बनेंगे।
भाग्यशाली अंक: 3 | रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि
दिन उत्तम रहेगा। किसी बात को लेकर हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद होगी।
भाग्यशाली अंक: 8 | रंग: काला/आसमानी
उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
यें भी पढ़ें : कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते Actress ने ली अंतिम सांस, आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी
मीन राशि
नई उमंगों के साथ दिन शुरू होगा। आपके विचार समाज में पहचान दिलाएंगे। कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के योग हैं। मौसम बदलने से बेचैनी हो सकती है पानी ज्यादा पिएं।
भाग्यशाली अंक: 3 | रंग: सुनहरा/पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।

