सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मची उथल- पुथल, इन राशियों पर पड़ा सबसे ज्यादा प्रभाव
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 10:20 AM (IST)
नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर बजे सूर्य ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया 15 मार्च 2026 तक सूर्य कुंभ में रहेगा। यहां पहले से ही राहु मौजूद हैं, जिससे सूर्य-राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा। सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी कार्य और नेतृत्व का कारक माना जाता है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग
मेष राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा सिंह राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुधार होगा। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी।
इन राशि वालों पर लक्षमी होगी मेहरबान
धनु राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत हैं । समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी। नई योजनाओं की शुरुआत होगी और पैसों की स्थिति में सुधार और अचानक लाभ के योग होंगे ।
शुभ फल के लिए करें ये उपाय
प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। रविवार के दिन जरूरतमंदों को दान दें। पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। कुंभ राशि में सूर्य का गोचर 2026 में कई राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के संकेत दे रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम व्यक्ति की जन्म कुंडली और दशा पर निर्भर करता है। सकारात्मक सोच और मेहनत से इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।

