पति हो तो ऐसा, अपनी पत्नी को हर साल 3 किलो सोना खरीद कर देता है ये शख्स
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 02:18 PM (IST)
नारी डेस्क: नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले रियलिटी शो, देसी ब्लिंग का ट्रेलर रिलीज़ किया है जो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय लोगों और उनकी शानदार लाइफस्टाइल पर फोकस करता है। इस सीरीज़ में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिज़वान साजन और एनाक्स होल्डिंग के फाउंडर सतीश सनपाल जैसी जानी-मानी बिज़नेस हस्तियां भी शामिल हैं।
शो के ट्रेलर में दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की शानदार लाइफस्टाइल को दिखाया गया है। ट्रेलर में एक खास पल तब आया जब भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल ने अपने पति के सोने के प्रति प्यार के बारे में बताया। तबिंदा ने बताया- "सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है। वह हर साल मेरे लिए 3 किलो सोना खरीदते हैं।" थोड़ा संदर्भ दें तो, एक किलो सोने की कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ होगी - मौजूदा रेट के हिसाब से तो ज्यादाहो गई। इसलिए तीन किलो सोने का मतलब हर साल ₹4.5 करोड़ से ज़्यादा का इन्वेस्टमेंट होगा।
सतीश सनपाल एनाक्स होल्डिंग के भारत में जन्मे चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी दुबई रियल एस्टेट, फाइनेंशियल मार्केट, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। उनकी शादी ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला तबिंदा सनपाल से हुई है। उनकी एक साल की बेटी है जिसका नाम इसाबेला है। सनपाल पहली बार 2025 की शुरुआत में अपनी एक साल की बेटी को कस्टम पिंक रोल्स रॉयस गिफ्ट करने के लिए वायरल हुए थे।
पिछले साल कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में, सनपाल ने बताया था कि उनका जन्म भारत के जबलपुर में हुआ था और वह दशकों पहले सिर्फ़ ₹80,000 लेकर दुबई आए थे। उसी इंटरव्यू में, तबिंदा ने यह भी बताया था कि क्योंकि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू हैं, इसलिए उनका परिवार शुरू में उनके रिश्ते से खुश नहीं था। हालांकि, जैसे-जैसे सतीश को सफलता और पैसा मिला, उनकी राय बदल गई। सतीश सनपाल अकसर कहते हैं-, "पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है।"

